Aaj Ka Mausam 28 April 2026: पर्वतीय राज्य और पूर्वोत्तर के राज्यों को छोड़ दें तो करीब-करीब पूरा भारत भीषण गर्मी के साथ लू की चपेट में है. आलम यह है कि सुबह 8 बजे से ही तेज और गर्मी लोगों की परेशानी में इजाफा करना शुरू कर देती है. 10 बजे के आसपास लू चलनी शुरू हो जाती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Deparment) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, मंगलवार (28 अप्रैल, 2026) को राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण गर्मी पड़ेगी. इसके साथ ही पारा इन चारों जगहों पर अधिकतम तापमान 42 से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.महाराष्ट्र और गुजरात में भी सूरज के तेवर तल्ख बने रहेंगे यानी इस राज्य में भीषण गर्मी पड़ेगी. उत्तर भारत के ज्यादार राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा.
उत्तर भारत के मैदानों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो चुका है. दिल्ली को छोड़कर ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला 28 अप्रैल को भी जारी रहेगा. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से यूपी, बिहार और हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट IMD की ओर से जारी किया गया है.
कहां-कहां पड़ेगी भीषण गर्मी
देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर मंगलवार (28 अप्रैल) को भी जारी रहेगा. मंगलवार को दोपहर के दौरान भीषण गर्मी पड़ेगी और लू भी परेशान करेगी. खासतौर से 11 बजे के बाद 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं लोगों को दिक्कत करेगी. मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, भीषण गर्मी के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी पड़ेगी. उत्तर प्रदेश में गर्म रातें लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी. पूर्व और पश्चिम UP में हल्की बारिश 30-40 kmph की हवाएं चलेंगी, लेकिन उमस भी परेशान करेगी वहीं, बिहार में उमस और गर्मी के बीच भारी बारिश की संभावना है. जम्मू और राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी लोगों की दिक्कत बढ़ाएगी.
कहां-कहां होगी बारिश, आएगा तूफान
IMD की ओर से यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 13 राज्यों के लिए 28 अप्रैल को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.बारिश और आंधी के अलावा इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है. लोगों से भी गुजारिश की गई है कि हवाओं से बचकर रहें.
वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी बना हुआ है. इसके चलते पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने के साथ आंधी तूफान का प्रकोप लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.
बारिश वाले राज्य: उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मेघालय और असम शामिल