<
Categories: देश

Weather Forecast: कई राज्यों में फिर कहर बरपाने के लिए तैयार मॉनसून 2025, IMD ने जारी किया ‘तबाही’ का अलर्ट

weather update 18 September 2025: विदाई की ओर बढ़ रहा दक्षिण पश्चिमी मॉनसून 2025 (Southwest Monsoon 2025)  एक बार फिर कई राज्यों में बारिश के रूप में कहर बरपा सकता है.

Weather Forecast 18 September 2025 : िदल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम विदाई की ओर बढ़ रहा है. अगले 15-20 दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिमी मॉनसून 2025 (Southwest Monsoon 2025) सभी राज्यों से विदा हो जाएगा. इस दौरान कई राज्यों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, जाते-जाते मॉनसून 2025 (Monsoon 2025) लोगों को झटका देगा.  ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, गुजरात और महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. इस तरह आने वाले दिनों में मॉनसून की सक्रियता के चलते देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों के अलावा यूपी, बिहार, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में मध्यम से लेकर तेज बारिश हो सकती है.   

किन-किन राज्यों में होगी बारिश? (Rain Alert indian states)

भले ही मॉनसून की विदाई करीब है और कई राज्यों में इसका असर कम हुआ है या फिर खत्म हुआ है, लेकिन अभी बारिश का असर एक पखवाड़े से भी अधिक समय तक कायम रहेगा. मौसम की जानकारी मुहैया कराने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों के साथ-साथ उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में आगामी 24 से 36 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं. इसी तरह  अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के साथ-साथ दक्षिण भारर के राज्य कर्नाटक, केरल के अलावा विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा यानी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. स्काईमेट के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेस जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का अलर्ट है, जबकि दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. बात उत्तर पूर्व की करें तो उत्तर-पूर्व भारत, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश का सिलसिला कम होगा, जबकि उत्तर महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी. 

दिल्ली-NCR कैसा रहेगा (Delhi-NCR rain alert)

देश की राजधानी दिल्ली में आगामी 3 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी बारिश हो सकती है. जलभराव के चलते लोगों को ट्रैफिक जाम से दोचार होना पड़ सकता है. 

यूपी-बिहार और झारखंड में होगी बारिश! (Rain in UP Bihar)

पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मॉनसून सक्रिय है. इसके चलते बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा और गोरखपुर में भारी बारिश  हो सकती है. इसके अलावा यूपी के उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर के अतिरिक्त सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच और हरदोई में भी बारिश का अलर्ट है.  बिहार की बात करें तो गुरुवार (18 सितंबर) को भोजपुर,बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर,  मधुबनी और दरभंगा में भारी बारिश का अलर्ट है. बिहार की राजधानी रांची, जमशेदपुर, बोकारो और पलामू में बारिश के चलते  येलो अलर्ट जारी है. 

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम (weather in the mountains)

उत्तराखंड में गुरुवार (18 सितंबर) को चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल में बारिश होगी. वहीं, पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है.  उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश जारी रह सकती है. कुल मिलाकर जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है. 

 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST