Narhari Zirwal Controversy: महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नरहरी जिरवाल विवादों में फंस गए हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कथित तौर पर वायरल वीडियो में नरहरी ज़िरवाल अपने सरकारी आवास पर एक ट्रांसवुमन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं. मुंबई में इस कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद पूरे महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है. महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी जिरवाल का एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.
दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके सरकारी निवास पर रिकॉर्ड किया गया है. इसके बाद उनकी मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है. राकां (अजीत पवार) के लिए एक और संकट खड़ा होता नजर आ रहा है. इससे पहले भी पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं पर विवादों के कारण कार्रवाई हो चुकी है. कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस वीडियो के सामने आने की वजह सत्ताधारी सहयोगियों के बीच चल रही खींचतान को बताया.
किसके साथ है यह वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री नरहरी जिरवाल का यह वीडियो ट्रांसवूमन पवन यादव के साथ का बताया जा रहा है. यह भी दावा किया जा रहा है कि वीडियो को पवन यादव के भाई रवि यादव ने सार्वजनिक किया है. वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है. वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने मंत्री के इस वीडियो को लेकर नैतिक पतन का ज्वलंत उदाहरण बताते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नरहरी जिरवाल को तत्काल मंत्री पद से हटाए जाने मांग की है.
हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि से इस तरह के आचरण की अपेक्षा नहीं की जा सकती है. उन्होंने नरहरी जिरवाल को इस वीडियो के बहाने घेरते हुए कहा कि यह सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का उल्लंघन भी है. हर्षवर्धन सकपाल ने मांग की है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिना किसी देरी के नरहरी ज़िरवाल को मंत्री पद से हटा देना चाहिए. उधर, पत्रकारों ने NCP (SP) नेता जयंत पाटिल से इस विवादित वीडियो पर उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने यह कहते हुए प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया कि उन्होंने वीडियो देखा नहीं है. ऐसे में इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता.
🚨Rupali Chakankar के बाद महाराष्ट्र में नए मंत्री की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है 🔥
Narhari Zirwal से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है 📹
रिपोर्ट्स के अनुसार: मंत्री नरहरी झिरवाळ का एक कथित अश्लील वीडियो सामने आया है — जिसमें एक नेता को सरकारी आवास पर एक ट्रांसजेंडर… https://t.co/hvNX9oM6bR pic.twitter.com/00eDoVkbn2— Fight Against Corrupt System 🔥 Nandkumar Kanse (@nandkumarskanse) March 25, 2026
विवादों से नरहरी जिरवाल का है पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब नरहरी जिरवाल आरोपों के घेरे में हैं. इससे पहले उनके विभाग में एक रिश्वत कांड सामने आया था. आरोप है कि उनके विभाग के एक कर्मचारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में भी विपक्ष ने नरहरी जिरवाल से इस्तीफे की मांग की थी. यह मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब नया मामला सामने आ गया है.
पवन यादव पर पहले से हैं आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन यादव घर पहले से ही जबरन वसूली (खंडणी) के आरोप लगते रहे हैं. इससे पहले मुंबई के कुरार पुलिस थाने में उसके खिलाफ धमकी और वसूली का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. इस पर क्या कार्रवाई हुई, इस पर पुलिस चुप है. आरोप है कि नरहरी ज़िरवाल जिस ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ थे. आरोप है कि व्यक्ति के भाई ने कथित तौर पर ब्लैकमेल करने की कोशिश के तहत इस वीडियो को वायरल कर दिया.