होम / कौन है देश की सबसे अमीर महिला, BJP और कांग्रेस ने दिया धोखा फिर किया ये काम

कौन है देश की सबसे अमीर महिला, BJP और कांग्रेस ने दिया धोखा फिर किया ये काम

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : September 12, 2024, 10:03 pm IST

Savitri Jindal:

India News (इंडिया न्यूज़),Haryana Elections: हरियाणा में कांग्रेस-भाजपा में टिकट बंटवारे के बाद नामांकन के आखिरी दिन भी बगावत नहीं थमी। देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा है। भाजपा ने उन्हें हिसार से टिकट नहीं दी। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ईश्वर की कृपा और 5 सितंबर को मेरे हिसार परिवार द्वारा दिए गए आशीर्वाद से मैं आज 12 सितंबर को सुबह 10.30 बजे हिसार विधानसभा के विकास और बदलाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हूं। आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी ताकत है।” सावित्री जिंदल हिसार से भाजपा का टिकट चाहती थीं। लेकिन पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री और मौजूदा विधायक कमल गुप्ता को टिकट दे दिया।

मेरा चुनाव लड़ना तय है

इसके बाद उन्होंने 9 सितंबर को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। जिंदल ने कहा कि मेरे समर्थक जो कहेंगे, मैं वही करूंगी। मेरा चुनाव लड़ना तय है। मैं चुनाव जरूर लड़ूंगी। यह मेरा आखिरी चुनाव है, मैं सेवा करना चाहती हूं। भाजपा ने मनाने की कोशिश की इसके बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश की। अब उन्होंने नामांकन के आखिरी दिन (12 सितंबर) निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल करने का ऐलान किया है।

मार्च में कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

देश की चौथी सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने इसी साल मार्च में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह कदम अपने उद्योगपति बेटे नवीन जिंदल के इस्तीफे के बाद उठाया था।

सावित्री जिंदल दो बार हिसार सीट से विधायक चुनी गईं। वह पहली बार 2005 में विधायक बनीं। इसके बाद 2009 में चुनी गईं। साल 2013 में वह हरियाणा की हुड्डा सरकार में मंत्री बनीं। सावित्री जिंदल के दिवंगत पति ओपी जिंदल हिसार सीट से विधायक रह चुके हैं। वह हरियाणा सरकार में भी मंत्री थे।

साल 2014 के चुनाव में कमल गुप्ता ने सावित्री जिंदल को हराया था। इसके बाद 2019 में कांग्रेस ने राम निवास रारा को टिकट दिया। इस बार भी कमल गुप्ता ने जीत दर्ज की।

खाटू श्याम से लौटते समय जो ले आये ये 5 चीजें तो खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाजें? जानें नाम!

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

पिता विपिन का अंतिम संस्कार करते समय रो पड़े Himesh Reshammiya, फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
UP News: कानपुर ट्रेन हादसे पर जांच जारी, आजमगढ़ में 200 संदिग्धों से हुई पूछताछ
शरीर पर दिखने वाले सफ़ेद दागो से है सालों से परेशान? इस एक घरेलू उपाय को करते ही हफ़्तों में मिल जाएगा छुटकारा!
Shimla Masjid Row: संजौली मस्जिद विवाद को लेकर नेरवा में करणी सेना का प्रदर्शन, जमकर लगे नारे
‘Pager पाप’ बनेगा Netanyahu का काल? ये मुस्लिम देश लेगा बदला, ऐसा भयानक प्लान सुनकर कांप जाएगी रूह
MP News:तिरंगे का अपमान! “अशोक चक्र” की जगह ये क्या लिखा..मचा बवाल
Amitabh Bachchan ने कर डाली ये गलती, अब सामने आकर लोगों से मांगी माफी, देखें वीडियो
ADVERTISEMENT