Hindi News / Indianews / Whole Country Is Shivering Many Cities Are Wrapped In A Blanket Of Fog Weather Has Become Miserable

कांप रहा पूरा देश, ठंड ने बरसाया अपना कहर, कोहरे की चादर में लिपटे कई शहर, मौसम का हाल हुआ बेहाल!

Aaj ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी राज्य बर्फ की सफेद चादर में लिपटे हुए हैं।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News, (इंडिया न्यूज), Aaj ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी राज्य बर्फ की सफेद चादर में लिपटे हुए हैं। वहां से आ रही सर्द हवाओं के चलते पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है। कड़ाके की ठंड के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में कोहरा भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना है। वहीं, दक्षिण के राज्य तमिलनाडु के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

क्या है दिल्ली का हाल

दिल्ली एनसीआर की बात करें तो पूरा शहर पिछले कई दिनों से खून जमा देने वाली ठंड से कांप रहा है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। पूरा शहर कोहरे की मोटी चादर में लिपटा हुआ है। ट्रेनें और उड़ानें रद्द की जा रही हैं। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। सुबह-शाम कोहरे के चलते कुछ भी देख पाना मुश्किल हो रहा है एक्यूआई में सुधार को देखते हुए सरकार ने ग्रेप 3 प्रबंधन को भी हटा दिया है।

‘सीने पर गोली चलाई..’, वक्फ बिल को लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, पूछ डाले तीखे सवाल

Aaj ka Mausam: कांप रहा पूरा देश, ठंड ने बरसाया अपना कहर

सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क वाला दुनिया का तीसरा देश बना भारत, जानें किसने दी दिल्ली के लोगों को पहली मेट्रो

बारिश का अलर्ट

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं। घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार-झारखंड का बुरा हाल

कड़ाके की ठंड के चलते उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड का हाल बेहद बुरा है। इन राज्यों में शीतलहर ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इन राज्यों में कोल्ड डे कंडीशन रहने का अनुमान जताया है। रविवार को मोतिहारी सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, घने कोहरे के चलते कम से कम 16 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और दोपहर 12:30 बजे के बाद फ्लाइट सेवा शुरू हुई।

आखिरकार खुल गई निकिता सिंघानिया की सबसे बड़ी पोल,अतुल सुभाष के पिता ने किया ऐसा खुलासा,पुलिस का भी ठनका माथा 

Tags:

aaj ka mausamtoday's weatherWeather
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue