Hindi News / Indianews / Whole Country Is Shivering May Have To Face Cold Wave Know Todays Weather Update

कड़ाके की ठंड का दहश्त! कांप रहा पूरा देश, झेलनी पड़ सकती है शीतलहर की मार, जानें आज का वेदर अपडेट

Aaj ka Mausam: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार में शीतलहर जारी है।

BY: Preeti Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Aaj ka Mausam: बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार में शीतलहर जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 और 14 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ रहेगा। धूप खिल सकती है। ज्यादातर जगहों पर मध्यम कोहरा छाया रहेगा। कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहेगा। 15 से 17 जनवरी के बीच मध्यम कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 18 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहेगा।

राजस्थान में बारिश

राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार रविवार सुबह कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा तथा कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड से लेकर बहुत ठंडा दिन दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह तक राज्य के चूरू जिले के सादुलपुर में सबसे अधिक 24 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 15 जनवरी से एक और नया मौसमी सिस्टम विकसित होने का अनुमान जताया है, जिसके चलते उदयपुर, कोटा के साथ ही जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है।

‘सीने पर गोली चलाई..’, वक्फ बिल को लेकर PM मोदी पर भड़के ओवैसी, पूछ डाले तीखे सवाल

Aaj ka Mausam: कड़ाके की ठंड का दहश्त! कांप रहा पूरा देश

हिमाचल में बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है और स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार को निचले एवं मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश तथा मध्यम एवं ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बर्फबारी का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटे में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। मौसम विभाग ने कहा कि 14 जनवरी 2025 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।

शाही स्नान करने से पहले नागा साधु क्यों करते हैं 17 श्रृंगार, पीछे की वजह जान उड़ जाएगा होश

कश्मीर में मौसम कैसा है?

कश्मीर में रातभर बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन यह हिमांक बिंदु से नीचे रहा। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 18 जनवरी तक घाटी में बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। 15 और 16 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

कल से शुरु होगा महाकुंभ, कब होगा शाही स्नान? चलेंगी 3,000 से अधिक विशेष ट्रेनें

Tags:

aaj ka mausamtoday's weatherWeather
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue