Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कपल काफी झगड़ा कर रहा है. पति अपनी पत्नी पर तरह-तरह के आरोप लगा रहा है. कहा जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को स्पा सेंटर में गंदा काम करते हुए रंगेहाथों पकड़ा है.
पति ने पत्नी को स्पा सेंटर में रंगेहाथों पकड़ा
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल झगड़ा करता नजर आ रहा है. इस वीडियो में कपल को पति-पत्नी बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि पति ने अपनी पत्नी को स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम करते हुए रंगेहाथों पकड़ा. हालांकि ये बात कितनी सही है, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है. वीडियो में पुरुष अपनी बच्चियों को वापस मांगने की बात कहते हुए गुस्सा कर रहा है. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि महिला और पुरुष पति-पत्नी हैं और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. पुरुष महिला पर आरोप लगा रहा है कि वो स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम कर रही थी. उसने उसे रंगे हाथों पकड़ा है. वीडियो में पुरुष काफी नाराज है और महिला से लगातार बात करता नजर आता है. वो अपनी बच्चियों का जिक्र करता है और बेटियों को वापस करने की बात कहता है. वो कहता है कि तू गंदी हो चुकी है और मैं तुझे छूना भी नहीं चाहता लेकिन मेरी बच्चियां वापस कर दे.
तू गंदी हो चुकी हैमुझे तुझे छूना ही नहीं है!!
बस मुझे मेरी बच्ची वापस कर दो
पति ने पत्नी को स्पा सेंटर में काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ा,
पति का कहना है कि उसकी पत्नी स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम करती थी, और मुझ पर दोष लगती थी कि मैं टी बी का मरीज हूं!!
सड़क पर… pic.twitter.com/wL6zPd9Vdf
— Journalist Fatima ✍️ (@mahsharfatima86) September 12, 2026
वहीं ये भी कहा जा रहा है कि महिला ने अपने पति से दूरी बनाने के लिए अपनी तबीयत खराब होने की बात कही थी. पति के आरोपों के अनुसार, उसने अपने पति से कहा था कि उसे टी.बी हो गई है और उसका इलाज चल रहा है. पति नाराजगी में उससे बार-बार टी.बी के बारे में बात करता भी नजर आ रहा है. लगभग एक मिनट के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास काफी लोग मौजूद थे, जो दोनों का झगड़ा देख रहे थे. कुछ लोगों ने दोनों के बीच हो रही बहस को शांत कराने की कोशिश की लेकिन झगड़ा काफी देर तक शांत नहीं हुआ.
एक यूजर ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘ऐसे मामलो में जल्दी बाजी में कुछ भी नहीं बोलना चाहिए आखिर वहां क्यू काम कर रही थी कोई तो रीजन होगा.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत सीरियस मैटर है ऐसी लड़कियों को तुरंत घर से निकाल देना चाहिए. ये वाक़ई में बहुत गंदी हो चुकी है फिर वो कितना ही क्यों ना नहाए.’ एक यूजर ने लिखा, ‘बंदा कुत्ते से शादी कर ले लेकिन औरत से न करे.’ एक ने लिखा कि लोग पैसों के लिए बहुत गिर जाते हैं. एक ने लिखा, ‘परिवार और रिश्तों की मर्यादा टूटने का सबसे बुरा असर मासूम बच्चों पर पड़ता है. ऐसे मामलों में सिर्फ हंगामा करने से समाधान नहीं निकलता बल्कि कानूनी प्रक्रियाओं और काउंसलिंग के जरिए सही राह चुनना जरूरी है. समाज में नैतिक मूल्यों और पारदर्शिता की सख्त जरूरत है.’
UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…
Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…
India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…
Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…
पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…