होम / Varun Gandhi: बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे वरुण गांधी? यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल तेज

Varun Gandhi: बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होंगे वरुण गांधी? यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से सियासी हलचल तेज

Ritesh kumar Bajpeyee • LAST UPDATED : August 29, 2023, 2:03 pm IST

India news(इंडिया न्यूज़), Varun Gandhi: 2024 लोकसभा चुवान के पहले सभी राजनीतिक दलों के तरफ से तैयारी शुरु कर दिया गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर आर रही है। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वरुण गांधी भाजपा में रहकर अपने स्तर को कमजोर कर रहे है। उन्हें एक बार विचार करना चाहिए। यह मां बेटे के बीच का मामला है। वहीं वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल करने के सवाल पर अजय राय ने कहा कि इस पूरे मामले पर फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। जो भी फैसला होगा उसे स्वीकार किया जाएगा। बता दें कि अजय राय को हांल ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रियंका गांधी के संम्पर्क में होने का किया गया था दावा 

वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल कराना कोई नयी बात नहीं है। इसके पहले 2022 में खबर आई थी की प्रियंका गांधी के संम्पर्क में वरुण गांधी है और वे कांग्रेस में शामिल हो सकते है। फिर राहुल गांधी के बयान के बाद इसपर विराम लग गया। जिसमें राहुल गांधी ने कहा वरुण ने आरएसएस के विचार धारा को अपनाया है। मैं उनसे भाई के नाते मिल सकता हूं, गले लगा सकता हूं,लेकिन उनके विचारधारा को नहीं अपना सकता हूं। उनकी और मेरी विचारधारा अलग है।

भाजाप के किसी कार्यक्रम में नजर नहीं आते वरुण 

पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी अपने बगावती तेवर के लिए जाने जाते है। उन्हें कई बार पार्टी लाइन से अलग होकर बयान देते हुए देखा गया है। भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोलते रहते है। कई बार महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर वरुण गांधी सरकार पर हमला भी बोल चुके है। कभी भाजपा में स्टार प्रचारक की भूमिका में रहे वरुण गांधी अब बड़े नेताओं के साथ नजर नहीं आते है।

यह भी पढ़े

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

MS Dhoni: प्लेऑफ से बाहर होने के बाद रांची में बाइक चलाते दिखें धोनी,वीडियो वायरल-Indianews
Salman Khan के पिता सलीम खान ने विवादों और अदालती मामलों के दौरान बेटे के बचाव पर दिया रिएक्शन, कही यह बात -Indianews
स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद करें…,गर्मी की लहर के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश
भारी सुरझा के बीच Salman Khan ने लोकसभा चुनाव में डाला वोट, अमिताभ बच्चन समेत Aishwarya Rai ने स्याही लगी उंगली की फ्लॉन्ट -Indianews
iPhone 16 आईफोन 15 से कितना होगा अलग? यहां जानिए
फ्रिजी और दोमुंहे बालों से हो गए हैं परेशान, ये सफेद चीज दिलाएगी राहत
Iran president Ebrahim Raisi: हेलीकॉप्टर क्रैश से ठिक पहले का ईरानी राष्ट्रपति का वीडियो आया सामने , देखें-Indianews
ADVERTISEMENT