<
Categories: देश

‘दूसरी ट्रेन मिल जाएगी लेकिन…’ खचाखच लोकल में दरवाजे से लटकी दिखी महिलाएं, कहीं तारीफ, तो कहीं सलाह

Mumbai Local Train: मुंबई की खचाखच भरी लोकल ट्रेन के हालात किसी से नहीं छिपे हैं. वहीं इसकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें ट्रेन से लटकी हुई महिलाओं को देखा जा सकता है. इसको लेकर ऑनलाइन सुरक्षा पर बहस का विषय बन गया है.

Mumbai Local Train: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई महिलाएं मुंबई की खचाखच भरी लोकल ट्रेन के बाहर लटकी हुई दिख रही हैं. इस वीडियो ने भीड़-भाड़ वाले समय में यात्रा करने वाले यात्रियों को उठाने पड़ रहे जोखिमों पर बहस छेड़ दी है. X पर @pallvika द्वारा शेयर किए गए एक क्लिप के साथ कैप्शन लिखा था, ‘नारी शक्ति को नमन’. इस वीडियो को देखकर कुछ यूज़र्स ने महिलाओं के साहस और काम के प्रति उनके समर्पण की तारीफ़ की. वहीं कुछ ने तर्क दिया कि ऐसे दृश्यों को हिम्मत या मज़बूती के उदाहरण के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

‘कम वेतन के बावजूद निष्ठा’

उनका कहना था कि मुंबई के पब्लिक ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और यह सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए कि यात्रियों को यात्रा करते समय अपनी जान जोखिम में न डालनी पड़े. एक यूज़र ने महिलाओं के दृढ़ संकल्प की तारीफ़ करते हुए लिखा, ‘मुझे इन लड़कियों की अंदरूनी ताकत पसंद है; ये सभी पुरुषों के लिए कड़ी मेहनत करने की मिसाल हैं. अगर वे ऐसा कर सकती हैं तो दूसरे क्यों नहीं? काम पर जा रही इन लड़कियों का समर्पण देखिए, भले ही उन्हें कम वेतन मिलता हो लेकिन उनमें आत्मविश्वास, साहस, ईमानदारी और निष्ठा झलकती है. वे अपनी जान जोखिम में डाल रही हैं.

क्या ये बहादुरी है?

वहीं इस वीडियो पर एक अन्य यूज़र ने सवाल उठाया कि क्या इस स्थिति को बहादुरी माना जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘क्या ये बहादुरी है या बेवकूफी, कहा नहीं जा सकता क्योंकि अगर कोई दुर्घटना हो जाती, तो उन्हीं लोगों को ‘मुंबई की महिला की बेवकूफी’ का लेबल दिया जाता. मुंबई वासियों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए मुंबई रेलवे नेटवर्क में बहुत सुधार की ज़रूरत है.

सही रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग

एक यूज़र ने भी ऐसी जोखिम भरी यात्राओं को मुंबई की भावना का प्रतीक बताने की प्रवृत्ति की आलोचना की. उन्होंने लिखा, “सलाम! बेकार रेलवे सिस्टम कभी भी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में नहीं सोचता. बेवकूफ लोग इसे ‘स्पिरिट ऑफ़ मुंबई’ कहते हैं जबकि उन्हें सुरक्षा के लिए सही रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग करनी चाहिए!”

‘मजबूरी इंसान को सब सिखा…’

एक अन्य कमेंट करने वाले ने उन हालात को समझा जिनकी वजह से यात्रियों को ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं, लेकिन साथ ही अनावश्यक जोखिम न उठाने की चेतावनी भी दी. “मजबूरी इंसान को सब सिखा देती है. इन लोगों के लिए लोकल ट्रेन एक वरदान की तरह है. जीने के लिए वे जोखिम उठाते हैं। लेकिन ऐसा भी नहीं करना चाहिए. एक ट्रेन जाएगी, तो दूसरी मिल जाएगी लेकिन ज़िंदगी दूसरी नहीं मिलेगी. सुरक्षा के लिए ऐसी भीड़-भाड़ वाली ट्रेन में चढ़ने से बचें.” 

शहर बदलने के बारे में सोचें

एक यूज़र ने सीधे तौर पर महिला को शहर में रहने के फ़ैसले पर दोबारा सोचने की सलाह दी और लिखा, ‘बस शहर बदल लो. थोड़ी-बहुत सैलरी बढ़ोतरी से ज़्यादा ज़रूरी ज़िंदगी है.’ इस घटना ने एक बार फिर मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों की मुश्किलों की ओर ध्यान खींचा है. खासकर पीक आवर्स के दौरान जब ट्रेनों में बहुत ज़्यादा भीड़ हो जाती है. कई लोगों के लिए, लोकल ट्रेनें रोज़ाना आने-जाने का एक ज़रूरी ज़रिया हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST