India News (इंडिया न्यूज), Most Dangerous Weapon In Human History: इन दिनों दुनिया के कई बड़े देशों के बीच जंग चल रही है और कुछ देश युद्ध की कगार पर खड़े हैं। पृथ्वी के हर कोने में स्थित देश अपनी आर्मी को मजबूत करने और तगड़े हथियार जुटाने में लगे हुए हैं। ताकतवर आर्मीज की लिस्ट में अमेरिका नंबर 1 है, दूसरे पर रूस, तीसरे पर चीन और चौथे पर भारत खड़ा हुआ है। ये सभी देश आधुनिक से आधुनिक हथियारों के जरिए बॉर्डर्स की रक्षा कर रहे हैं। आगे हम आपको बताने जा रहे हैं इंसानों द्वारा बनाए गए सबसे पावरफुल और खतरनाक हथियारों के बारे में।
दुनिया के सभी ताकतवर देशों की खतरनाक हथियारों की लिस्ट में परमाणु हथियार शामिल है। कई देश ये तबाही मचा देने वाला अस्त्र तैयार भी कर रहे हैं। मिसाइल के जरिए फोड़े जाने वाले ये हथियार ऐसा विनाश मचा सकते हैं जिसका दर्द पृथ्वी दशकों बाद भी ना भूल पाए। ये हथियार सेकेंड वर्ल्ड वॉर में पहली इस्तेमाल हुए थे, जिसके बाद जापान की हालत देखकर पूरी दुनिया के आंसू निकल आए थे।
Most Dangerous Weapon In Human Histor: सबसे खतरनाक हथियार
बड़ी तबाही की आहट! ट्रंप ने ऐसा क्या किया कि भड़ग गए मुसलमान, मिडिल ईस्ट में मचा हंगामा
परमाणु हथिार के बाद एक ऐसा ब्रह्मास्त्र भी खोज लिया गया है, जो एक बार फट जाए तो इंसानी कंट्रोल के बाहर हो जाता है। इसे बायोलॉजिकल हथियार या जैविक हथियार कहते हैं। इसमें बैक्टीरिया, वायरस या जहरीले केमिकल के जरिए दुश्मन पर अटैक किया जाता है। एक वक्त पर कोरोना के भी बायोलॉजिकल हथियार होने का दावा किया जा रहा था।
पनडुब्बी हथियार भी आज के वक्त के सबसे खतरनाक हथियारों की लिस्ट में गिनी जाती है। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इस्तेमाल हुआ ये हथियार अब और भी डेडली हो चुका है। इसके जरिए बैलिस्टिक मिसाइलें, परमाणु हथियार दुश्मनों तक भेजे जाते हैं। ये समुंदर की गहराई में छुपकर दुश्मन की जमीन से उड़ा देने की ताकत रखती है।