<
Categories: विदेश

एयरबस ने क्यों वापस बुलाए 6000 प्लेन? सूर्य की तेज किरणों से क्यों डिस्टर्ब होता है फ्लाइट का ‘ब्रेन’? भारत में 350 विमानों पर असर!

Airbus A320 Recall: Airbus A320 के 6,000 प्लेन में गंभीर तकनीकी खराबी पाई गई है. जिसके कारण एयरबस ने उन्हें तुरंत वापस बुलाने का ऐलान कर दिया है. दरअसल प्लेन के सोलर रेडिएशन से फ्लाइट कंट्रोल डेटा करप्ट हो रहा है. जिसके कारण दुनिया भर में फ्लाइट रद्द की जा चुकी हैं. इसका असर भारतीय एयरलाइंस पर भी पड़ने वाला है.

Airbus A320 Recall: दुनिया की सबसे ज्यादा व्यस्त जेट सीरीज Airbus A320 तकनीकी खराबी पाई गई है. जिसके सामने आने के बाद पूरी दुनिया के एविएशन सेक्टर में हलचल तेज हो गई है. एयरबस ने 6,000 A320 मॉडल के प्लेन को तुरंत वापस बुलाकर उन्हें रिपेयर करने का आदेश जारी किया है. यह अब तक कि सबसे बड़ी घटनाओं में से एक मानी जा रही है. इसका असर दुनियाभर की एयरलाइंस पर देखने को मिल रहा है. कई फ्लाइट रद्द कर दी गई है और कई लेट से चल रही हैं. एयरपोर्ट पर भी अफरा तफरी का माहौल है. यह समस्या वीकेंड पर सामने आई, जब कई देशों में ट्रैवल का सबसे व्यस्त होता है.s

Airbus ने वापस बुलाए 600 प्लेन

Airbus ने जानकारी देते हुए बताया कि “सूर्य से आने वाली तेज रेडिएशन (Solar Radiation) कंट्रोल सिस्टम का डेटा खराब कर सकती है. जिसके कारण  विमान के नोज एंगल को नियंत्रित करने वाली प्रणाली गलती कर सकती है. यह खतरा हजारों A320 फैमिली प्लेन में पाया गया है. इसे तुरंत ठीक करना बेहद जरुरी है. इसमें सॉफ्टवेयर अपडेट करने की खास जरूरत है. 

क्या होती है सूर्य की रेडिएशन?

सूर्य से हर समय तेज ऊर्जा और कण निकलते रहते हैं. इन्हें ही सोलर रेडिएशन कहा जाता है. यह रेडिएशन धरती तक एक नियंत्रित मात्रा में पहुंचती हैं, जिसके कारण नुकसान नहीं होता है. लेकिन सूर्य पर होने वाले विस्फोटों के कारण बहुत ज्यादा कण धरती की तरफ आते हैं. जिसके कारण नेविगेशन, रेडियो और विमानों के कंट्रोल कंप्यूटर का डेटा खराब हो सकता है. 

कैसे पकड़ी गई एयरबस की समस्या?

यह खराबी सबसे पहले JetBlue फ्लाइट में देखने को मिली. यह फ्लाइट मेक्सिको से अमेरिका जा रही थी. 30 अक्टूबर को फ्लाइट अचानक खुद ऊंचाई कम करने लगी. जिसके कारण उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. सोलर रेडिएशन ने ELAC नाम के फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर डेटा खराब कर जिया था. ELAC पायलट के आदेश को विमान के नोज एंगल तक पहुंचाता है. लगभग 6,000 में खामी मानी जा रही है.

भारतीय एयरलाइन पर भी पड़ेगा असर

  • इंडिगो – 200 से ज्यादा पर असर
  • एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस – टर्नअराउंड टाइम बढ़ा

दुनिया भर की एयरलाइन पर पड़ा असर

  • अमेरिकन एयरलाइंस – 340 प्लेन
  • asyJet (UK) – तुरंत अपडेट कर दिया
  • एयर न्यूजीलैंड – कई रद्द यात्राएं
  • लुफ्तांसा, विज एयर – कैंसिलेशन
  • कोलंबिया की Avianca – 70% प्लेन प्रभावित
Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST