<
Categories: देश

उत्तर भारत में सर्दी का ‘हड्डी तोड़’ तांडव! दक्षिण में तूफान ‘दितवाह’ की दहशत,बाढ़-बारिश का अलर्ट; 5 राज्यों में अलर्ट जारी

Todays Weather: उत्तर भारत में सर्दी लगातार बढ़ती जा रही है. पहाड़ी इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच चुका है. जिसके कारण झील, नदी, नाले भी जमने लग गए हैं. राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर की स्थिति है.

Todays Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी का पकड़ मजबूत होती जा रही है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में तापमान जीरो के नीचे माइनस में पहुंच चुका है. नदी, झील, नाल और पाइप लाइन सभी जमने की कगार पर पहुंच गए हैं. दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का कहर जारी है. 

रफ्तार आएगा तूफान दितवाह

दक्षिण भारत में नए चक्रवात ‘दितवाह‘ ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. तूफान की टकराने के कारण अगले तीन दिन खराब मौसम रहने की संभावना जताई गई है. जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तुफान आएगा. जिसके कारण भारी बारिश का भी अंदाजा लगाया जा रहा है. 

कश्मीर में ठंड ने तोड़ा 18 साल का रिकोर्ड

कश्मीर इस समय 2007 के बाद सबसे ठंडा नवंबर से जूझ रहा है. यहां के कई जिलों का तापमान शून्य के नीचे पहुंच चुका है. शुक्रवार को शोपियां में सबसे अधिक ठंड रही. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.5 दर्ज किया गया. घाटी में शीतलहर भी कहर बनकर टुट पड़ी हैं. वहीं जम्मू में शुक्रवार को धूप देखने को मिली. मौसम विभाग के निदेशक डा. मुख्तार अहमद ने बताया कि जब तक बारिश नहीं हो जाती है, तब तक ठंड इसी तरह से बनी रहेगी. श्रीनगर में 28 नवंबर 2007 को न्यूनतम तापमान -4.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं कल शुक्रवार को यह तापमान 18 साल बाद एकदम वहीं पहुंच गया. 

दिल्ली का तापमान

आइएमडी के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान करीब 8.1 डिग्री के पास रहा. पंजाब में फरीदकोट लगातार पांचवें दिन सबसे अधिक ठंड देखने को मिली. यहां तापमान करीब 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. आने वाले दिनों में ठंड के बढ़ने की संभावना है, जितना हो सके ठंड से बचकर रहें. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST