होम / Ban on Tiktok: क्यों अलग-अलग देश Tiktok पर लगा रहे हैं बैन, जानिए असली वजह

Ban on Tiktok: क्यों अलग-अलग देश Tiktok पर लगा रहे हैं बैन, जानिए असली वजह

Gurpreet KC • LAST UPDATED : March 6, 2023, 4:36 pm IST

Ban on Tiktok: अचानक सभी देश टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। हालांकि, भारत तो पहले ही लगा चुका था। देश में टिकटॉक ही नहीं बल्कि कई चीन की एप्स को बंद किया गया। जो वजह सामने आई वो थी प्राइवेसी! प्राइवेसी जो कि किसी भी देश के लिए महत्वपूर्ण है। तो क्या प्राइवेसी ही एक ऐसा कारण है जिसके लिए अब धीरे-धीरे सभी देश टिकटॉक पर बैन लगा रहे हैं या फिर इसके पीछे की कुछ और ही वजह है, चलिए जानते हैं।

 

  • ‘यंग जनरेशन’ में काफी लोकप्रिय हुई ऐप
  • सुरक्षा को लेकर कई देशों की सरकार सख्त
  • ऐप बैन होने पर चीन हुआ नाराज

भारत समेत अब बाकी भी देश धीरे-धीरे टिकटॉक को लेकर सख्ती में आ गए हैं। कई देश इसे प्रतिबंधित कर चुके हैं तो कुछ इसे लेकर सख्त एक्शन लेने की तैयारी में हैं। इस लिस्ट में यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा, यूरोपीय संघ, ताइवान, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे बड़े देश शामिल हैं।

‘यंग जनरेशन’ में काफी लोकप्रिय हुई ऐप

चीन की इंटरनेट प्रोद्योगिकी कंपनी ‘बाइटडांस लिमिटेड’ की ऐप ‘टिकटॉक’ आज की पीढ़ी के बीच काफी लोकप्रिय हुई। इसकी देखा-देखी कई सोशल मीडिया ऐप्स ने रील्स का सेक्शन भी बढ़ा दिया है। लोग टिकटॉक पर तरह-तरह के कंटेट डालना पसंद करते थे। वो बात अलग है कि प्राइवेसी को लेकर जब खबर आई तो लोग थोड़ा सतर्क हो गए।

 

सुरक्षा को लेकर कई देशों की सरकार सख्त

अमेरिका, यूरोप और कनाडा जैसे बड़े देशों ने हाल ही में टिकटॉक पर सख्ता कार्रवाई की है। साथ ही सुरक्षा खतरों का भी हवाला दिया है। सूत्रों की मानें तो चीनी सरकार गुप्त तरीके से चीनी कंपनियों से डेटा लेने के कानून का इस्तेमाल कर संवेदनशील यूजर डेटा हासिल कर सकती है और गलत सूचनाएं फैला सकती है।
वहीं अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि ये कार्रवाई महज एक शुरुआत है। आपको बता दें कि कनाडा सरकार की ओर से ऐप को सभी के फोन से हटा दिया गया है। वहीं इससे पहले यूरोपीय संघ की कार्यकारी शाखा ने साइबर सुरक्षा को देखते हुए टिकटॉक पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाया था।

ऐप बैन होने पर चीन हुआ नाराज

धीरे-धीरे सभी देशों के द्वारा टिकटॉक बैन करने पर चीन भी अब बौखला चुका है। अमेरिका को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि दुनिया की महाशक्ति अमेरिका क्या इतना असुरक्षित महसूस कर रहा है कि उसे युवाओं की पसंदीदा ऐप से डर लग रहा है।

संवेदनशील जानकारियां चुराने का आरोप

टिकटॉक लंबे समय से एक विवादित ऐप रही है। ये बात सभी जानते हैं कि प्राइवेसी को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आई हैं। हाल ही में पश्चिमी देशों में इसे लेकर खतरों पर विचार किया जा रहा है। आरोप ये भी हैं कि ये ऐप अपने ग्राहकों का डेटा जमा कर चीन की सरकारी एंजेसियों को देती है। इसे लेकर दुनिया की कुछ सरकारी एंजेंसियों ने चिंता जताई है। हालांकि, टिकटॉक की तरफ से साफ किया गया है कि ये अन्य सोशल मीडिया ऐप की तरह ही कार्य करती है, साथ ही किसी भी ग्राहक का डेटा किसी भी प्रकार से लीक नहीं किया जाता है।

 

ये भी पढ़ें: Tiktok Ban: कनाडा में टिकटॉट बैन, अमेरिका ने 30 दिन के भीतर प्रतिबंध लगाने के दिए आदेश 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Chanakya Niti: मुसीबत में संचित धन ही आता है काम, जानिए क्या कहते हैं आचार्य चाणक्य-Indianews
Paytm President Resigns: पेटीएम के सीओओ और चेयरमैन भावेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों को बताया वजह -India News
Wedding Dance Video: शादी में हरियाणवी गाने पर डांस करने से मां ने लड़की को रोका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -India News
Viral Video: दादी की उम्र की महिला से इश्क लड़ाता 19 साल का लड़का, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-Iandianews
Elvish Yadav: सांपो के जहर मामले के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज, एल्विश यादव पर-Indianews
रोजाना चैन और सुकून की नींद लेने के लिए, रात में सोने से पहले इन फूड्स और ड्रिंक्स का करें सेवन -Indianews
PM Modi in Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या में पीएम मोदी के रोड शो का चुनावों पर कितना होगा असर, जानें जनता की राय- Indianews
ADVERTISEMENT