Hindi News / International / American Nuclear Weapons Have Become Junk Chinas Changing Tactics Have Revealed A Big Thing579939

अमेरिकी परमाणु हथियार हो गए कबाड़, चीन के बदलते पैंतरे से हुआ बड़ा खुलासा

American Nuclear Weapons: दूसरे विश्व युद्ध के साल 1945 में खत्म होते ही US और USSR के बीच शीत युद्ध शुरू हो गया। वहीं 1990 के दशक में शीत युद्ध के खत्म होने के तीन दशकों के भीतर ही दुनिया पूरी तरह से बदल गई है।

BY: Raunak Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), American Nuclear Weapons: दूसरे विश्व युद्ध के साल 1945 में खत्म होते ही US और USSR के बीच शीत युद्ध शुरू हो गया। वहीं 1990 के दशक में शीत युद्ध के खत्म होने के तीन दशकों के भीतर ही दुनिया पूरी तरह से बदल गई है। सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस महाशक्ति के रूप में काफी कमजोर हो गया है। वहीं अमेरिका की हालत भी पहले से कमजोर हुई है। इस नई वैश्विक व्यवस्था में सबसे तेजी से चीन उभरा है। आज ड्रैगन इतनी तरक्की कर चुका है कि सीधे अमेरिका को चुनौती दे रहा है। दरअसल, पिछले तीन-चार दशकों में चीन ने हर मोर्चे पर खुद को अमेरिका के विकल्प के तौर पर स्थापित किया है। इसी बीच परमाणु हथियारों को लेकर एक ताजा रिपोर्ट सामने आई है।

अमेरिका की स्थिति खराब

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैन्य दृष्टि से अमेरिका की हालत काफी कमजोर हो गई है। उसके परमाणु हथियार तेजी से कबाड़ बनते जा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ चीन तेजी से बेहद उन्नत परमाणु हथियार बना रहा है। इस वजह से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका की सारी रणनीतियां चीन के सामने कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं। ऐसे में ताइवान को लेकर किसी भी संघर्ष की स्थिति में चीन सब पर भारी पड़ सकता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट अमेरिका के सेंटर फॉर ए न्यू अमेरिकन सिक्योरिटी (CNAS) के हवाले से प्रकाशित की गई है।

इंतजार करता रहा पति…,उबर से घर आ रही महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, सुन कांप जाएगी रूह

Ukraine Nuclear Weapons Agreement

‘बेटी की आंखों से खून.., दोनों पैर…’, महिला डॉक्टर के साथ हुई क्रूरता पर पिता और पड़ोसी ने बयां किया दर्द

अमेरिका का हर दांव फेल

बता दें कि, CNAS का कहना है कि चीन ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका का हर समीकरण बदल दिया है। इस क्षेत्र में अमेरिका के पास ऑस्ट्रेलिया और जापान सैन्य और रणनीतिक साझेदार हैं। चीन अमेरिका के इन साझेदारों को भी निशाना बना सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के पास इस समय 5044 परमाणु हथियार हैं। लेकिन ये पुराने हो चुके हैं। इन्हें आधुनिक बनाने के लिए अमेरिका को काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा। इनमें से 1336 परमाणु हथियार रिटायर हो चुके हैं। इन्हें नष्ट करने के लिए भी अमेरिका को काफी पैसा खर्च करना पड़ेगा।

रेजिडेंट्स डॉक्टर्स के एक गुट ने हड़ताल खत्म करने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद लिया फैसला

कितना है चीन के पास परमाणु हथियार?

दरअसल, चीन अपने परमाणु हथियारों का जखीरा बहुत तेजी से बढ़ा रहा है। उसके पास इस समय करीब 500 हथियार हैं। वह 2030 तक इसे बढ़ाकर 1000 कर देगा। तब तक वह पहले परमाणु हथियार न दागने की नीति में भी बदलाव कर सकता है। साथ ही वह इन परमाणु हथियारों को दागने के लिए अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों, युद्धपोतों आदि का तेजी से विकास और तैनाती कर रहा है। उसका लक्ष्य 2035 तक अमेरिका और उसके सहयोगियों के खिलाफ अजेय ताकत बनना है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर संकट जारी, जानिए भारत में क्यों ट्रेंड कर रहा हैशटैग ‘ऑल आइज ऑन हिन्दूज’?

क्या ताइवान बनेगा हिरोशिमा?

गौरतलब है कि, अमेरिका ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर परमाणु हमले किए थे। वहीं माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस संघर्ष का केंद्र ताइवान बन सकता है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है। लेकिन, अमेरिका ताइवान के साथ है। ऐसे में ताकत में इजाफा होने के साथ ही चीन ने ताइवान पर अपना दावा और मजबूती से ठोकना शुरू कर दिया है। ड्रैगन ने यह भी कहा है कि वह इसके लिए सैन्य विकल्प आजमाने से भी पीछे नहीं हटेगा। ऐसे में इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि भविष्य में ताइवान चीन और अमेरिका के बीच शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बन सकता है।

Bangladesh का दोहरा चरित्र उजागर, हिंदुओं की रक्षा में जुटे मुस्लिम अफसर के खिलाफ राजनीति शुरू

Tags:

China nuclear weaponsChina Taiwan Tensionindianewslatest india newsNewsindiatoday india newsइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue