Hindi News / International / Amid The Ongoing War In The Middle East And Ukraine Russian President Vladimir Putin Said That He Shares A Very Close Vision Of The World With Iranian President Masoud Pezeshkian

रूस-ईरान की दोस्ती से इजरायल पर क्या पड़ेगा असर? अब पुतिन ने कर दिया ये काम जिससे बढ़ेंगी नेतन्याहू की मुश्किलें!

Putin Meets Iranian President Masoud Pezeshkian: मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ दुनिया के बारे में बहुत करीबी नजरिया साझा करते हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, नेताओं ने पहली बार एक दोस्ताना बैठक की है।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Putin Meets Iranian President Masoud Pezeshkian: मिडिल ईस्ट और यूक्रेन में जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ दुनिया के बारे में बहुत करीबी नजरिया साझा करते हैं। हम आपको जानकारी के लिए बता दें कि, नेताओं ने पहली बार एक दोस्ताना बैठक की है। तो वहीं दूसरी तरफ इस समय पूरा मिडिल ईस्ट दम साधे पिछले हफ्ते ईरान के सबसे बड़े मिसाइल हमले के बाद से इजरायल की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है।

मध्य एशिया में हुआ क्षेत्रीय शिखर सम्मलेन

मध्य एशिया के देश तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात में एक क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन में यह बैठक हाल के समय में ईरान और रूस की सेना के बीच घनिष्ठ सैन्य संबंधों की पृष्ठभूमि में भी हो रही है। हम आपको बताते चले कि, फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद से दोनों देशों के बीच सैनिक संबंध काफी घनिष्ठ हो गए हैं।

भारत में मुस्लिमों के साथ…Trump सरकार ने ये क्या कह दिया? RAW पर भी प्रतिबंध लगाने की कही बात

Putin Meets Iranian President Masoud Pezeshkian ( रूस के राष्ट्रपति ने ईरान के राष्ट्रपति से की मुलाकात )

दिल्ली में क्यों खोदे जा रहे हैं पाताल? वजह सुनकर कांप जाएंगे देशवासी, ऐसा क्या होने वाला है!

ईरान ने रूस को इस समय की थी मदद

ईरान ने रूस को हजारों ‘शाहेद’ हमलावर ड्रोन की सप्लाई की है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान ने रूस में एक ड्रोन फैक्ट्री भी बनाई है। इसके अलावा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल करने के लिए रूस को कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें ईरान ने देने का काम किया है। इस बात ये तो स्पष्ट होती है कि, यह रूस के लिए ईरान के समर्थन में एक बड़ी बढ़ोतरी को दिखाता है। रूस के सरकारी मीडिया संस्थान तास के अनुसार पुतिन ने इस ऐतिहासिक बैठक के दौरान कहा कि ‘हम इंटरनेशनल फिल्ड में काफी एक्टिव होकर एक साथ काम कर रहे हैं और दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में हमारे आकलन अक्सर बहुत करीब होते हैं।

अरे ये क्या! Mallika Sherawat ने बॉलीवुड की खोल दी पोल-पट्टी, सक्सेस पाने के लिए करने पड़ते हैं ऐसे भी काम

दोनों देश मिलकर कर रहे काम 

जब से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हुई है। रूस और ईरान एक-दूसरे की जरूरतों और विशेष मुद्दों पर एक-दूसरे पर निर्भर होने के मामले में अधिक समान रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इसे ईरानी पक्ष से फायदेमंद माना गया है। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन का समर्थन करने के लिए रूस और ईरान के पास इस इलाके में एक असली सैन्य गठबंधन पहले से ही है। इस मामले में विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक प्रतिबंधों के कारण अलग-थलग पड़ने के कारण रूस और ईरान ने और भी समान मुद्दों पर एक राय बनाई है। 

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ ऐसा क्या हुआ जिससे आग बबूला हुआ भारत? Yunus सरकार को दे डाला अल्टीमेटम

Tags:

India newsindianewsInternational News in Hindimiddle east tensionsVladimir PutinWorld News In Hindiइंडिया न्यूज
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue