Hindi News / International / Amrit Mahotsav Celebrated In Us Capitol

यूएस कैपिटल में आजादी के अमृत महोत्सव की धूम, 75 भारतीय-अमेरिकी संगठन करेंगे कार्यक्रम का आयोजन

इंडिया न्यूज, वाशिंगटन (Amrit Mahotsav): भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी के तहत 14 सितंबर से 75 भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की है। इस बारे में यूएस-इंडिया […]

BY: Bharat Mehndiratta • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, वाशिंगटन (Amrit Mahotsav): भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी के तहत 14 सितंबर से 75 भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की है।

इस बारे में यूएस-इंडिया रिलेशनशिप काउंसिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और आयोजन समिति के अध्यक्ष जशवंत पटेल ने बताया कि यह अनूठा यूएस कैपिटल कार्यक्रम भारत की आजादी के उत्सव में एक प्रतीक होगा, जो 75 संगठनों को एक साथ लाएगा और भारत की अनूठी संस्कृति और विविधता का प्रदर्शन करेगा।

भारत के इन 2 मिसाइलों के छूटते ही मिट्टी में मिल जाएगा पाकिस्तान, कंगाली में भिड़ने की हिमाकत न करें PM Shehbaz

Amrit Mahotsav

उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी संगठन इस अवसर का उपयोग भारत की समृद्ध परंपरा, उसके नायकों, लोगों और उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए करेंगे। पिछले 75 वर्षों में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बता दें कि जशवंत पटेल सनातन संस्कृति के लिए सरदार पटेल कोष के अध्यक्ष भी हैं। आयोजकों ने एक बयान में कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय की उपलब्धियों में स्वास्थ्य सेवा, प्रौद्योगिकी, मानवाधिकार, स्थिरता, पर्यावरणीय स्वास्थ्य सहित अन्य शामिल हैं।

वहीं कैलिफोर्निया के पूर्व जल आयुक्त और आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अशोक भट्ट ने कहा कि अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू कैपिटल हिल में सम्मानित अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में कई अमेरिकी सांसदों के शामिल होने की संभावना है।

ये भी पढ़े : महारानी एलिजाबेथ II की अंतिम यात्रा शुरू, 4 दिन तक लंदन में रहेगा पार्थिव शरीर

ये भी पढ़े : श्रीलंका के राष्ट्रपति ने दिए भारतीय परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

ये भी पढ़े : ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ के बेटे प्रिंस चार्ल्स-III होंगे ब्रिटेन के नए किंग

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue