Hindi News / International / Australian Foreign Minister Penny Philip Green Wong

Philip Green: भारत में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त का कार्यभार संभालेंगे फिलिप ग्रीन

India News (इंडिया न्यूज़),Philip Green:  फिलिप ग्रीन अब भारत में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त का कार्यभार संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलिप ग्रीन को भारत में ऑस्ट्रेलिया का उच्चायुक्त बनाने का फैसला किया है। वर्तमान में ग्रीन जर्मनी में राजदूत हैं। पेनी वोंग ने […]

BY: Divyanshi Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़),Philip Green:  फिलिप ग्रीन अब भारत में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त का कार्यभार संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलिप ग्रीन को भारत में ऑस्ट्रेलिया का उच्चायुक्त बनाने का फैसला किया है। वर्तमान में ग्रीन जर्मनी में राजदूत हैं। पेनी वोंग ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के दोस्ताना संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों देश आपस में दृष्टिकोण, चुनौतियों और एक लोकतांत्रिक विरासत को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से और क्वाड भागीदारों के रूप में दोनों देश एक शांतिपूर्ण और स्थिर रिश्ते को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं।

कैन हैं फिलिप ग्रीन

ऑस्टेलियाई विदेश मंत्री ने कहा कि आज फिलिप ग्रीन को भारत में ऑस्ट्रेलिया के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। ग्रीन विदेश मामलों और व्यापार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी हैं। वर्तमान में, जर्मनी में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत थे। मंत्री ने कहा कि ग्रीन पहले भी सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और केन्या जैसे कई देशों में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त के रूप में काम कर चुके हैं।

किससे डर रहे हैं ट्रंप? गाजा को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, मुसलमानों में जश्न का माहौल

Philip Green

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक साझेदारी

विदेश मंत्री ने कहा ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी आर्थिक साझेदारी है, जो एक महत्वाकांक्षी व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करने के साथ-साथ बढ़ेगी। उन्होंने निवर्तमान उच्चायुक्त ओ’फारेल को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें-

 

Tags:

GermanyWorld Hindi NewsWorld News In Hindi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue