<
Categories: विदेश

‘सभी आतंकी मुसलमान हैं, इसलिए बात नहीं करेंगे…’ पानी न मिलने की वजह से पगलाए बिलावल भुट्टो, US में कर रहे अनाप-शनाप बातें

Bilawal Bhutto-Zardari : शनिवार (7 जून, 2025) को पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने भारत पर झूठे आरोप लगाते हुए कहा कि, दोनों देशों के बीच विवाद सुलझाने के लिए बातचीत से बचने के लिए नई दिल्ली बहाने बना रही है।

India News (इंडिया न्यूज), Bilawal Bhutto-Zardari : शनिवार (7 जून, 2025) को पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने भारत पर झूठे आरोप लगाते हुए कहा कि, दोनों देशों के बीच विवाद सुलझाने के लिए बातचीत से बचने के लिए नई दिल्ली बहाने बना रही है।

भारत की नकल करते हुए पाकिस्तान ने भी अपना डेलिगेशन कई देशों में भेजा है। इसी कड़ी में यूएस पहुंचे बिलावल ने वॉशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार और सेना आतंकवाद के खिलाफ एकमत है।

पानी न मिलने की वजह से पाक के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भारत को लेकर बचकानी बातें कर रहे हैं। बिलावल ने भारत के साथ रिश्ते सुधारने की वकालत भी की और कहा कि भारत बार-बार हमसे बात नहीं करने का बहाना बना रहा है।

भारत हर बार कोई न कोई बहाना बना देता है – बिलावल

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा, भारत और पाकिस्तान को शांति के लिए बात करनी चाहिए, लेकिन भारत हर बार कोई न कोई बहाना बनाता है- कभी सेना और सरकार का बहाना देता है, कभी अंतरराष्ट्रीय राजनीति का तो कभी कहता है कि सभी मुसलमान आतंकवादी हैं इसलिए वह पाकिस्तान से बात नहीं करेगा। अब यह सब बहुत हो गया है। उन्होंने आगे कहा, भारत न तो अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र या किसी और की मदद चाहता है और न ही वह खुद पाकिस्तान से बात करना चाहता है। यह समझ से परे है।

हम पहले से ज्यादा खतरे में हैं – बिलावल

बिलावल भुट्टो ने आगे कहा कि भारत को यह समझाना चाहिए कि उसे अपना गलत फैसला वापस लेना चाहिए और बातचीत के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम तो बस एक शुरुआत है। दक्षिण एशिया में लंबे समय तक शांति के लिए यह जरूरी है कि भारत के साथ सभी विवादों पर खुलकर चर्चा हो। पाकिस्तान ने इस उम्मीद में संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी कि भविष्य में बातचीत जरूर होगी।

बिलावल ने यह भी कहा, ‘हमारा मानना ​​है कि यही एकमात्र रास्ता है जो भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए ज़रूरी है। युद्धविराम ठीक है, लेकिन आज हम पहले से कहीं ज़्यादा ख़तरे में हैं। न सिर्फ दोनों देशों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र और दुनिया के लिए भी।’

बकरीद पर भी बाज नहीं आया मौलाना मुनीर, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कर दिया नया दावा…LoC पर जाकर अलापा कश्मीर राग

अमेरिका में पाकिस्तानी डेलिगेशन की हुई घनघोर बेइज्जती! US सांसद ने जैश-ए-मोहम्मद पर दागा ऐसा सवाल, बिलावल भुट्टो को सूंघ गया सांप

Shubham Srivastava

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST