होम / Boat Capsizes in Congo कांगो में पलटी नाव, 51 की मौत, 60 से ज्यादा लापता

Boat Capsizes in Congo कांगो में पलटी नाव, 51 की मौत, 60 से ज्यादा लापता

India News Editor • LAST UPDATED : October 9, 2021, 11:42 am IST

Boat Capsizes in Congo
इंडिया न्यूज, कांगो:

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ कांगो में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस नाव पर 150 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के बाद अभी तक 51 लोगों के शव नदी से बाहर निकाले जा चुके हैं जबकि 60 से ज्यादा लोग अभी भी लापता है। वहीं 39 लोगों को बचा लिया गया है। हादसा कांगो नदी पर देर रात को उस समय हुआ जब मौसम खराब था। वहीं इस हादसे की वहज नाव पर भारी संख्या में चढ़े लोग भी बताए जा रहे हैं।

कांगो के प्रवक्ता मैगबाडो ने बताया कि अभी सर्च और रेस्क्यू आपरेशन जारी है। नाव पर कितने लोग सवार थे, अभी इस बारे में सटीक आंकड़ा नहीं आया है। हालांकि नाव की सीटों की गिनती के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि नाव पर 150 के आसपास लोग सवार थे। इस हादसे के बाद प्रांतीय अधिकारियों ने तीन दिन के लिए शोक की घोषणा की है।
बता दें कि कांगो में अक्सर नाव पलटने से हादसे होते रहते हैं। यहां 2010 में भी नदी में नाव पलटने से 135 लोगों की मौत हो गई थी। इसी साल फरवरी में भी माई-नदोम्बे प्रांत में कांगो नदी में नाव पलटने से 60 लोगों की मौत हो गई थी। यहां नाव पलटने के मुख्य कारण क्षमता से अधिक लोगों को बैठाना होता है।

Connect Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

PM Modi: दिल्ली कोर्ट ने पीएम मोदी पर किसी भी चुनाव लड़ने पर 6 साल का प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
X Down in India: 5 दिन के अंदर दूसरी बार डाउन हुआ एक्स, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिया रिएक्शन-Indianews
Kangana Ranaut ने रामायण में Ranbir Kapoor को भगवान राम के रूप में साइन करने पर की आलोचना, नितेश तिवारी पर किया कटाक्ष -Indianews
आम चुनाव 2024, दूसरे चरण के बाद भी कंफ्यूजन
PM Modi:अंकोला की फल विक्रेता मोहिनी गौड़ा से पीएम मोदी ने की मुलाकात-Indianews
Vampire Facial: खूबसूरत बनने की चाहत ने ली तीन महिलाओं की जान, फेशियल बनी मौत की वजह- indianews
दोबारा पिता बनेंगे MS Dhoni, वाइफ साक्षी धोनी ने मैच के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा, लिखी ये बात -Indianews
ADVERTISEMENT