Live
Search
Home > विदेश > करोड़ों की नकदी ले जा रहा विमान, सड़क पर हुआ क्रैश, 15 लोगों की दर्दनाक मौत

करोड़ों की नकदी ले जा रहा विमान, सड़क पर हुआ क्रैश, 15 लोगों की दर्दनाक मौत

Bolivian Air Force: बोलिवियाई वायु सेना का हरक्यूलिस विमान राजधानी ला पाज़ के पास एल ऑल्टो के व्यस्त सड़क पर क्रैश हो गया. खराब मौसम के बीच नोटों से भरा सैन्य विमान कई वाहनों पर जा गिरा, जिसमें कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर मिली है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-28 09:52:44

Mobile Ads 1x1

ला पाज: अधिकारियों के अनुसार, बोलिविया की राजधानी के पास उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद नए छपे नोटों से लदा एक सैन्य मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसमें कम से कम 15 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई. यह दुखद घटना ला पाज के पास स्थित एल ऑल्टो हवाई अड्डे के पास हुई है, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दुर्घटनास्थल पर नकदी बिखर गई है.

ऐसा बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से सैन्य विमान सड़क पर जा गिरा, जहां कई वाहन एक साथ खड़े थे. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय टेलीविजन द्वारा प्रसारित वीडियो में विमान सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है और सड़क पर खड़ी कई कारें इसके नीचे दब गईं है.

विमान में छपे करोड़ों रुपये के नए नोट थे

रॉयटर्स की रिपोर्ट के आधार पर, बोलिविया विमान हादसे में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई है और 30 से ज्यादालोग घायल हो गए हैं. एक दमकल अधिकारी ने स्थानीय समाचार एजेंसी यूनिटेल को यह बताया है. स्थानीय स्टेशन यूनिटेल ने बोलिविया के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि दुर्घटना के समय विमान देश में छपे करोड़ों रुपये के नए नोट को ले जा रहा था.

बिखरे नोटों को बटोरते दिखे लोग

बोलिविया में हुए प्‍लेन क्रैश के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में यह देखा जा सकता है कि दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है, जिसमें लोग मलबे के आसपास जमा होकर जमीन पर बिखरे नोटों को उठाते दिख रहे हैं. 

उस घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय अधिकारियों को भीड़ को हटाने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल करते देखा गया.  हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

MORE NEWS

Home > विदेश > करोड़ों की नकदी ले जा रहा विमान, सड़क पर हुआ क्रैश, 15 लोगों की दर्दनाक मौत

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-28 09:52:44

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS