<
Categories: विदेश

कौन हैं वो 8 खूबसूरत महिलाएं, जिन्हें ईरान में फांसी देने के दावे पर मचा हड़कंप? डोनाल्ट ट्रंप को भी मिला जवाब

ईरान की तरफ से कहा गया था कि वो 8 महिला प्रदर्शनकारियों को फांसी देगा. हालांकि बाद में अमेरिकी राष्ट्र डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके कहने पर ईरान ने महिला प्रदर्शनकारियों की सजा रोक दी है. हालांकि तेहरान ने इसे फर्जी बताया है.

Iran Women Hanging: हाल ही में एक खबर आई कि ईरान में 8 महिला प्रदर्शनकारियों को फांसी दी जाएगी. इस खबर से पूरी दुनिया में बहस छिड़ गई. हालांकि अब इस विवाद में नया मोड़ आ गया है, जिसके कारण अमेरिका और ईरान के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है. महिला प्रदर्शनकारियों को फांसी देने के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके कहने पर ईरान ने इन 8 महिला प्रदर्शनकारियों की सजा पर रोक लगा दी है. हालांकि  तेहरान की तरफ से बयान जारी कर इस दावे को खारिज करते हुए इसे फेक बताया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुए कहा था कि उन्होंने ईरान से अनुरोध करते हुए कहा था कि महिला प्रदर्शनकारियों की फांसी को रोक दिया जाए. ईरान ने उनके अनुरोध का सम्मान किया और उन 8 महिलाओं को फांसी देने के फैसले पर रोक लगा दी. उन्होंने ये भी कहा  कि उन महिला प्रदर्शनकारियों में से 4 महिलाओं को तुरंत रिहा किया जाएगा. वहीं  4 महिलाओं को एक महीने की सजा दी जाएगी. उन्होंने इसे बहुत अच्छी खबर बताते हुए इस फैसले को उनकी कोशिश का नतीजा बताया.

ईरान ने बताया फेक

वहीं इस पोस्ट को देखकर ईरानी सरकार में खलबली मच गई और उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया. ईरानी न्यायपालिका की न्यूज एजेंसी मिज़ान की तरफ से कहा गया कि ईरान में महिलाओं को फांसी देने की कोई बात थी ही नहीं, जिसे रोका गया हो. एजेंसी ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप झूठी खबरों के जरिए अपनी छवि को साफ करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने पहले भी ऐसी भ्रामक खबरें फैलाई थीं और आज भी उन्होंने वही किया है. एजेंसी का कहना है कि ट्रंप जिन महिलाओं की बात कर रहे हैं, उन्हें फांसी की सजा नहीं दी जा रही है. तेहरान ने कहा है कि ये ट्रंप की सफलता नहीं है. वे झूठी उपलब्धियां गिनाने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं  उन्होंने कहा कि ट्रंप जिन महिलाओं को बचाने की कोशिश की बात कर रहे हैं, वो सभी फोटोज एआई जनरेटेड हैं.

कौन हैं वो महिलाएं?

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिन 8 महिलाओं को फांसी से बचाने का दावा कर रहे हैं, इनमें  से केवल एक महिला को फांसी की सजा सुनाई गई थी, जिसका नाम बीता हेम्मती बताया जा रहा है. वो जनवरी में सरकार विरोधी प्रदर्शन में शामिल थीं. इसके अलावा 16 साल की डायना ताहेराबादी को भी हिरासत में लिया गया था. तीसरी महिला महबूबेह शबानी हैं, जिन पर घायल प्रदर्शनकारियों की मदद करने का आरोप है. इसके अलावा कुर्द महिला अधिकार कार्यकर्ता एंसीह नेजाती को लेकर खबर आई थी कि उन्हें 2025 की शुरुआत में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST