Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर गांववालों ने विकास कार्यों के न होने पर अपनी नाराजगी दिखाई और सरपंच की जमकर कुटाई कर दी. इसके बाद सरपंच फटे कपड़ों में चौकी पहुंचते हैं.
राजगढ़ में विकास कार्यों से नाराज गांव के लोगों ने सरपंच की जमकर पिटाई की.
Rajgarh News: अगर आप चुने हुए जनप्रतिनिधि हे ओर आपके क्षेत्र में आप काम नहीं कर आ रहे हे तो अब आपको भी पिटाई हो सकती हे जी हा राजगढ़ जिले के सारंगपुर जनपद की बड़ी पंचायत पड़ाना पंचायत मे सरपंच की पिटाई हुई. जिसे अपने ही गांव के लोगो में इतना पीटा की कपड़े फाड़ दिए इसका वीडियो सोशल पर वायरल हुआ.
वीडियो में सरपंच फटे हाल, कपड़ों में पीस चौकी के सामने खड़े होकर पुलिस को आपबीती फोन पर सुना रहे हैं. बताया जा रहा शमशान भूमि में काम नहीं करने पर परमार भाइयों से बहस हुई जो बाद में मारपीट में बदल गई. पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर मारपीट और अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण एक्ट में मामला दर्ज किया है.
वीडियो सामने आया जिसमें पड़ाना सरपंच गोकुलप्रसाद दुगारिया फोन पर सारंगपुर पुलिस को आपबीती सुना रहे हैं. सरपंच की शिकायत पर सारंगपुर पुलिस ने आरोपी महेंद्र परमार, जुझारसिंह परमार, धीरज परमार और ब्रज परमार के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है. फरियादी ने जिक्र किया की मैं शादी से आ रहा था तभी गांधी चौक के समीप महेंद्र परमार ने रोककर कहा तू पंचायत में हमारी चलने नहीं देता और जातिसूचक गाली-गलौज कर चारों ने मारपीट एवं कपड़े फाड़ दिए.
ग्रामीणों के अनुसार जुझारसिंह व महेंद्र कभी से शमशान भूमि डेवलपमेंट की मांग कर रहे हैं लेकिन मनमानी के चलते सुनवाई नहीं होने पर सरपंच की पिटाई कर दी. सारंगपुर टीआइ आकांशा हाड़ा ने बताया रात में चौकी पर सूचना मिली थी, उसके बाद सरपंच गोकुल दुगारिया की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…
Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…
Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…
Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…
Silver Price 13 November 2026: 13 नवंबर को चांदी की कीमतों में तेजी लौटी. MCX…
Shimla Monkey Viral Video: शिमला में बंदर 81,800 रुपये छीनकर पेड़ पर चढ़ गया और…