होम / Cows Burp: एक ऐसा देश जहां गायों की डकार और भेड़ों के मूत्र पर लगा है टैक्स, जानें ये खास वजह-Indianews

Cows Burp: एक ऐसा देश जहां गायों की डकार और भेड़ों के मूत्र पर लगा है टैक्स, जानें ये खास वजह-Indianews

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : June 7, 2024, 10:28 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

Cows Burp: एक ऐसा देश जहां गायों की डकार और भेड़ों के मूत्र पर लगा है टैक्स, जानें ये खास वजह-Indianews

गायों की डकार

India News (इंडिया न्यूज), Cows Burp: गायों की डकार कभी-कभी हमें कुछ देर के लिए हैरान कर देती है। गाय बहुत तेज डकार लेती है, इसलिए आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी न हो, ऐसा तो नामुमकिन है, लेकिन क्या हो अगर आपको पता चले कि गाय की इस डकार पर भी टैक्स लगता है। दरअसल न्यूजीलैंड में ऐसा संभव है। दरअसल न्यूजीलैंड में करीब 3.6 करोड़ गाय हैं। जिसपर सरकार ने डकार पर टैक्स लगा रखी है।

क्यों लगाया गया गाय की डकार पर टैक्स ?

बता दें कि, न्यूजीलैंड में 2022 में गाय की डकार पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव आया था। जिसका काफी विरोध भी हुआ, हालांकि सरकार ने अपने कदम पीछे खींचने से साफ इनकार कर दिया। अब सवाल उठता है कि गाय की डकार में ऐसा क्या खास है कि न्यूजीलैंड सरकार को उन पर टैक्स लगाना पड़ा? दरअसल न्यूजीलैंड में करीब 3.6 करोड़ ऐसे मवेशी हैं, जो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जित करते हैं। इसी को देखते हुए वहां ये टैक्स लगाया गया है।

USA vs PAK: सुपर ओवर में अमेरिका ने कर दिया खेला, पाकिस्तान को दी पटखनी; जानें मैच कैसे बन गया रोमांचक – IndiaNews

आपको बता दें कि, दुनिया में कुल ग्रीनहाउस गैसों का 14 फीसदी हिस्सा इन पालतू पशुओं से निकलता है। खेती की वजह से कार्बन डाइऑक्साइड के अलावा दो और गैसें बड़ी मात्रा में उत्सर्जित होती हैं। ये हैं नाइट्रस ऑक्साइड, जो खेतों में खाद के इस्तेमाल से बनती है और मीथेन गैस अक्सर भेड़ और दूसरे पालतू जानवरों के पेट में बनती है। फिर जानवर इसे वायुमंडल में छोड़ देते हैं। जो वायुमंडल में घुलकर इंसानों के लिए बहुत नुकसानदेह है। इन्हें ग्लोबल वार्मिंग में भी योगदान देने वाला माना जा सकता है।

किससे वसूला जाता है ये टैक्स

न्यूजीलैंड में गायों की डकार के अलावा भेड़ों के मूत्र पर भी टैक्स लगाया गया है। यह टैक्स उन्हें पालने वाले किसानों से वसूला जाता है। दरअसल, गायों के अलावा न्यूजीलैंड में भेड़ों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। यहां की भेड़ों का ऊन पूरी दुनिया में मशहूर है।

Japan Dating App: शादी और बच्चे के जन्म को बढ़ावा देने के लिए जापान लॉन्च करेगा डेटिंग ऐप, एलोन मस्क का आया दिलचस्प रिएक्शन – IndiaNews

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT