<
Categories: विदेश

Trump Is Dead: आखिर क्यों मचा अमेरिका से लेकर इंडिया तक हड़कंप, जेडी वेंस के इंटरव्यू ने बढ़ाई टेंशन

Trump Is Dead Trend: डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'ट्रंप इज डेड' ट्रेंड वायरल है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के एक साक्षात्कार के दौरान उत्तराधिकार के एक सवाल पर की गई टिप्पणी से बवाल मचा हुआ।

Donald Trump News: टैरिफ समेत अपने अप्रत्याशित फैसलों के लिए दुनियाभर में चर्चित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड हो रहे हैं। टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप को फिर कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका की एक कोर्ट ने टैरिफ को गैर-कानूनी घोषित कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि टैरिफ लगाने के लिए ट्रंप ने आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल कर अपने अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन किया है। हालांकि, कोर्ट ने तुरंत टैरिफ पर रोक नहीं लगाई है। वहीं, शनिवार (30 अगस्त, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘ट्रंप की मौत’ से जुड़े 60,000 ज़्यादा पोस्ट ट्रेंड कर रहे थे। यही वजह है कि 79 वर्षीय डोनाल्ड्र ट्रंप के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें भी लगाई जाने लगी है। 

टखनों में देखी गई थी सूजन

बता दें कि इसी साल जुलाई में अमेरिकी राष्ट्रपति के हाथ पर चोट के चलते टखनों में सूजन देखी गई थी. इसके बाद से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर महीनों से चर्चा हो रही थी। हालांकि उस समय व्हाइट हाउस ने इन अफवाह बताकर तुरंत खारिज कर दिया था, लेकिन हाल के दिनों में मेकअप से ढके उनके चोट के निशान वाली ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप का स्वास्थ्य अच्छा

गौरतलब है कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 27 अगस्त को यूएसए टुडे को दिए एक साक्षात्कार में यह कहा था कि अगर कोई “भयानक त्रासदी” होती है तो वह मदद के लिए तैयार हैं। इस संदर्भ को जोड़ते हुए अफवाहों ने ज़ोर पकड़ लिया है। वहींउन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि ट्रंप पूरी तरह स्वस्थ और ऊर्जावान हैं और उनका स्वास्थ्य बेहद अच्छा है। बावजूद इसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘ट्रंप इज़ डेड’ ट्रेंड कर रहा है। जेडी वेंस ने कहा था कि पिछले 200 दिनों में मुझे काफ़ी अच्छा ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण मिला है। उन्होंने आगे कहा कि अगर, भगवान न करे, कोई भयानक त्रासदी हो जाए तो मुझे जो प्रशिक्षण मिला है, उससे बेहतर ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता। 

जेडी वेंस ने ट्रंप को बताया अविश्वनीय

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की मानें तो डोनाल्ड ट्रंप “अविश्वसनीय रूप” में हैं। वह देर रात और सुबह-सुबह पूरी ऊर्जा के साथ काम करते रहते हैं। 79 साल की उम्र में डोनाल्ड ट्रंप पदभार ग्रहण करने वाले सबसे उम्रदराज़ राष्ट्रपति हैं, जबकि 41 साल के जेडी वेंस अमेरिकी इतिहास के तीसरे सबसे कम उम्र के उपराष्ट्रपति हैं। 

यहां पर बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की लगातार सार्वजनिक अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि ये सभी सोशल मीडिया की अफवाहें हैं और व्हाइट हाउस इस पर चुप्पी साधे हुए है। ऐसा नहीं है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पूरी तरह से सुर्खियों से गायब हैं, क्योंकि ट्रुथ सोशल पर उनकी आखिरी पोस्ट सुबह 3.40 बजे (वाशिंगटन डीसी में शुक्रवार शाम लगभग 6.40 बजे) आई थी। उन्होंने अमेरिकी अपील अदालत के उस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी, जिसमें भारत सहित देशों पर उनके द्वारा लगाए गए ज़्यादातर व्यापक पारस्परिक शुल्कों को अवैध बताया गया था। 

फरवरी में देखा गया था चोट का निशान

 यह भी बड़ी बात है कि फरवरी, 2025 फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उनकी मुलाकात के दौरान भी इसी तरह का एक चोट का निशान देखा गया था। जुलाई में, स्कॉटलैंड में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत की तस्वीरों में उनके उसी हाथ पर मेकअप लगा हुआ दिखाई दिया, जिससे अटकलों को और बल मिला।

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST

ट्रेन की सीटों पर क्यों नहीं लगाए जाते सीट बेल्ट? वजह जानकर चौंक जाएंगे, जानें इसके पीछे की वजह

Why are there no seat belts in trains: कार और विमान में सीट बेल्ट यात्रियों…

Last Updated: October 24, 2026 18:45:04 IST

नीले ड्रम हत्याकांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे मुस्कान और साहिल

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को…

Last Updated: October 24, 2026 18:28:28 IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर रोबोट बनाएंगे कॉफी, डांस करके यात्रियों का भी करेंगे मनोरंजन; चाय-आइसक्रीम भी मिलेगी

Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…

Last Updated: October 24, 2026 18:01:37 IST

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST