<
Categories: विदेश

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठे ट्रंप, व्हाइट हाउस रिपोटर्स के डिनर से हुए नौ दो ग्यारह

Donald Trump: अमेरिका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अमेरिका के एक होटल में अमेरिकी राष्ट्रपति एक डिनर में शामिल हुए थे. तभी गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

Donald Trump: अमेरिका के एक होटल में डिनर पार्टी के दौरान ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ें आने के बाद अफ़रा-तफ़री मच गई. जिस समय धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं, उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप उस जगह पर मौजूद थे. इस घटना के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी को सुरक्षित रूप से उस जगह से बाहर निकाल लिया गया. बताया जा रहा है कि 2015 के बाद यह पहली बार था जब डोनाल्ड ट्रंप इस डिनर में शामिल हुए थे.

सामने आए एक वीडियो में वॉशिंगटन हिल्टन होटल में डिनर चल रहा था, तभी अचानक गोलीबारी या बम धमाकों जैसी आवाज़ें सुनाई देने लगीं. उस समय, डोनाल्ड ट्रंप डिनर टेबल पर बैठे हुए थे. जैसे ही ये आवाज़ें सुनी गईं, ट्रंप के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत वहां से हटा लिया. बाकी मेहमानों को अपनी-अपनी मेज़ों के नीचे छिपते हुए देखा गया.

हॉल में अफरी-तफरी का माहौल

इसके कुछ ही देर बाद सामने आए एक और वीडियो में पूरे हॉल में अफरा-तफरी का माहौल देखा जा सकता था. वहां मौजूद लोग जल्दी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे. रिपोर्ट के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि यह डिनर व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था. जिसका आयोजन वॉशिंगटन हिल्टन होटल में हुआ था.

अधिकारी ने की पुष्टि

इस पूरे मामले को लेकर एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि एक व्यक्ति ने गोली चलाई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि उन्हें 5 से 8 गोलियों के चलने की आवाजें सुनाई दीं. बताया जा रहा है कि डिनर पार्टी के इस आयोजन स्थल पर सैकड़ों वरिष्ठ पत्रकार, मशहूर हस्तियां और डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के प्रमुख नेता और अधिकारी मौजूद थे.

डोनाल्ड ट्रम्प ने क्या कहा?

इस पूरी घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट लिखा कि सीक्रेट सर्विस और वॉशिंगटन डीसी की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बहुत बढ़िया काम किया. उन्होंने तुरंत और बड़ी बहादुरी से कार्रवाई की. हमलावर को पकड़ लिया गया है. इसके अलावा, उन्होंने लिखा कि मेरी राय में कार्यक्रम जारी रहना चाहिए. हालांकि, हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हुए ही आगे बढ़ेंगे. वे जल्द ही कोई फ़ैसला लेंगे. फिर भी आज की शाम अब अलग होगी, और हमें सब कुछ नए सिरे से शुरू करना होगा.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST