<
Categories: विदेश

बदलते नजर आए Trump के सुर, अपने ही बिछाए जाल से बाहर निकलने की कोशिश; PM Modi से करेंगे बातचीत

Trump Tarrif: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ बिगड़े रिश्तों को ठीक करने के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने कहा है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए उत्सुक हैं।

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर अब बदलते नजर आ रहे हैं। कहीं न कहीं ट्रंप अपने द्वारा फेलाये गए जाल में फंसते हुए नजर आ रहे है। वहीं अब उन्होंने कहा है कि वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए उत्सुक हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत चल रही है। अब हम आपको बताएंगे  कि आधी रात के बाद जारी अपने बयान में ट्रंप ने क्या कहा? उनके बयान के क्या मायने हैं?

जानिए क्या बोले ट्रंप?

दरअसल, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि ‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं।  उन्होंने ये भी कहा कि मैं आने वाले हफ़्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त, प्रधानमंत्री मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने  में हमें कोई कठिनाई नहीं होगी।

कैसे नरम पड़े डोनाल्ड ट्रंप?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि ‘मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूँगा, वो एक महान प्रधानमंत्री हैं। लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं। लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक गहरा रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है। ऐसे पल हमारे बीच आते रहते हैं।’

पीएम मोदी ने भी की थी तारीफ

इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के इस बयान की तारीफ की थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा था, ‘हम राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की तहे दिल से सराहना करते हैं। हम उनका पूरा समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक बेहद सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।’

Heena Khan

Recent Posts

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST

Navratri 2026: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? इन चीजों से रहें दूर, जानें पूरी लिस्ट

Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…

Last Updated: October 11, 2026 12:15:36 IST

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST