<
Categories: विदेश

सेना के हाथ नेपाल की कमान, आपे से बाहर हुए Gen Z, PM-राष्ट्रपति आवास तक फूंक डाला

Nepal Gen Z Protest: नेपाल में Gen Z का आंदोलन अब हिंसक रूप धारण कर चुका है। जिसके चलते केपी ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अब नेपाल की कमान सेना संभाले हुए है।

Nepal Protest: नेपाल में Gen Z का विद्रोह अब बढ़ता जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता देब सोशल मीडिया पर  बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन का आज तीसरा दिन है। वहीं अब हिंसक प्रदर्शनों को रोकने के लिए सेना ने मंगलवार रात 10 बजे से पूरे देश की कमान अपने हाथ में ले ली है। इस दौरान नेपाली की सेना ने कहा कि मुश्किल समय का फायदा उठाकर कुछ उपद्रवी आम लोगों और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नेपाल के युवाओं में इतना आक्रोश भरा हुआ है कि हिंसा और भी ज्यादा भड़कती जा रही है। लूटपाट और आगजनी जैसी वारदातें सामने आ रही हैं। सेना का कहना है कि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।

दुम दबाकर भागे केपी ओली

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रदर्शनकारियों के गुस्से को देखते हुए केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने काठमांडू छोड़ दिया है। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने केपी ओली के निजी आवास, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट में भी आग लगा दी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में हुई झड़पों और आगजनी में अब तक 22 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं 400 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं।

बदलते नजर आए Trump के सुर, अपने ही बिछाए जाल से बाहर निकलने की कोशिश; PM Modi से करेंगे बातचीत

पूर्व प्रधानमंत्रियों पर टूटी आफत

इतना ही नहीं कल आंदोलनकारियों ने नेपाल के तीन प्रधानमंत्रियों, शेर बहादुर देउबा, झालानाथ खलान और पुष्प कमल दहल प्रचंड के घरों को भी फूंक दिया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खलान की पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार अपने घर में लगी आग में गंभीर रूप से झुलस गईं हैं। जिसके बाद उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इसी दौरान, पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की उनके घर में पिटाई की गई, जबकि वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

Heena Khan

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST