<
Categories: विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने क्यों किया G-20 Summit से किनारा? सामने आ गई असली वजह

G20 Summit 2025: शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने G-20 Summit से किनारा करने का एलान किया है, आइए जानें कि इसके पीछे क्या वजह छिपी है.

Trump Skips G20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि अमेरिका इस महीने के अंत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेगा. यह सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाना है. ट्रंप ने कहा कि जब तक दक्षिण अफ्रीका में मानवाधिकारों का उल्लंघन जारी रहेगा, तब तक कोई भी अमेरिकी अधिकारी इस बैठक में हिस्सा नहीं लेगा.

ट्रंप का सोशल मीडिया पर बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि यह पूरी तरह से शर्मनाक है कि जी-20 जैसे महत्वपूर्ण सम्मेन का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया जा रहा है. वहां डच, फ्रांसीसी और जर्मन प्रवासियों के वंशजों को मारा जा रहा है और उनकी जमीनें अवैध रूप से छीनी जा रही हैं. ट्रंप ने आगे कहा कि जब तक ऐसी घटनाएं बंद नहीं होतीं, अमेरिका का कोई भी सरकारी प्रतिनिधि दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जी-20 सम्मेलन में भाग नहीं लेगा. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वे 2026 में मियामी, फ्लोरिडा में जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करने को लेकर उत्साहित हैं.

पहले भी दिए थे संकेत

ट्रंप ने कुछ सप्ताह पहले ही संकेत दे दिए थे कि वह 22–23 नवंबर को होने वाली इस वैश्विक बैठक में शामिल नहीं होंगे. तब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस साउथ अफ्रीका जाएंगे. लेकिन अब ट्रंप ने साफ कर दिया है कि इस बार न तो वे जाएंगे और न ही अमेरिका की ओर से कोई भी अधिकारी सम्मेलन में हिस्सा लेगा.

 

क्या है असल वजह?

ट्रंप प्रशासन लंबे समय से दक्षिण अफ्रीकी सरकार पर यह आरोप लगाता रहा है कि वह देश में रहने वाले अल्पसंख्यक श्वेत किसानों (Afrikaners) के खिलाफ हिंसा और हमलों को नजरअंदाज करती है. अमेरिका का दावा है कि इन किसानों की जमीनें और खेत अवैध रूप से छीने जा रहे हैं. इसी कारण ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में हर साल लिए जाने वाले दक्षिण अफ्रीकी शरणार्थियों की संख्या घटाकर 7,500 कर दी है.

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है. उसका कहना है कि रंगभेद (Apartheid) खत्म हुए तीन दशक से अधिक हो चुके हैं और आज देश में सभी नागरिक कानून के तहत समान अधिकार रखते हैं. सरकार का यह भी कहना है कि श्वेत समुदाय अब भी आम तौर पर अश्वेत निवासियों से बेहतर जीवन स्तर का आनंद लेता है. मियामी में हाल ही में दिए गए एक भाषण के दौरान ट्रंप ने यहां तक कह दिया था कि दक्षिण अफ्रीका को जी-20 से बाहर कर देना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका मानवाधिकारों के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST