<

ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब नहीं झेलना पड़ेगा जाम, इस रुट पर सफर हुआ आसान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के लोगों को बड़ी सौगात मिली है, औद्योगिक सेक्टरों इकोटेक-10 और इकोटेक-11 के बीच आवागमन अब पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा.

Greater Noida Road Expansion: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। औद्योगिक सेक्टरों इकोटेक-10 और इकोटेक-11 के बीच आवागमन अब पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा। दरअसल, दोनों सेक्टरों को जोड़ने वाली 60 मीटर चौड़ी सड़क को चार लेन से बढ़ाकर छह लेन कर दिया गया है। यह सड़क न केवल स्थानीय यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी, बल्कि औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव को भी काफी हद तक कम करेगी।

छह लेन सड़क से यातायात होगा सुचारू

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (GNIDA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे भारी और हल्के वाहनों के दबाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। भविष्य में संभावित ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए इस सड़क का चौड़ीकरण किया गया है। पहले जहां सड़क की चौड़ाई 7.5 मीटर थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 10.5 मीटर कर दिया गया है। परियोजना विभाग ने निर्माण कार्य पूरा कर लिया है और अब यह सड़क पूरी तरह से छह लेन में तब्दील हो चुकी है।

औद्योगिक टाउनशिप से होगा बेहतर कनेक्शन

जानकारी के अनुसार, यह सड़क दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे (DMIC) के तहत विकसित की जा रही 750 एकड़ की एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप को भी जोड़ती है। इससे टाउनशिप में स्थित औद्योगिक इकाइयों तक माल परिवहन और वाहन आवाजाही में बड़ी सुविधा होगी। साथ ही, मायचा और आसपास के गाँवों के निवासियों को भी आवागमन में राहत मिलेगी।

4 करोड़ रुपये की लागत से बना छह लेन रोड

दोनों सेक्टरों के बीच लगभग दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत आई है। सड़क के दोनों किनारों पर एक-एक नई लेन जोड़ी गई है, जिससे वाहनों के लिए आवागमन अब अधिक सहज और तेज हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में यातायात को और बेहतर बनाने के लिए एक सर्विस रोड का भी निर्माण किया जा रहा है। यह लगभग दो किलोमीटर लंबी सर्विस रोड सेक्टर की 60 मीटर और 45 मीटर चौड़ी सड़कों को जोड़ेगी। साथ ही, जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए नालियां भी बनाई जा रही हैं। इस परियोजना पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST

Delhi News: दिल्ली में छठ पर राजनीति, AAP पर ‘फायर’ हुए कपिल मिश्रा, एक्स पर लिखा तंज वाला पोस्ट

Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…

Last Updated: November 15, 2026 11:24:38 IST

Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में पाकिस्तान कनेक्शन! 30 हजार रुपये के लिए महिला ने किया बड़ा कांड; पंजाब में दो गिरफ्तार

Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…

Last Updated: November 15, 2026 11:11:51 IST

Caught On CCTV: रेलवे स्टेशन पर मां की ममता शर्मसार! 2 मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख भड़के लोग

Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…

Last Updated: November 15, 2026 10:20:18 IST

Tanishq Robbery Case: कैमरे के सामने रील्स, पर्दे के पीछे करोड़ों की लूट? Tanishq शोरूम लूटकांड में ऐसा खुलासा; पुलिस भी रह गई हैरान

Madurai Tanishq Showroom Robbery: मदुरई के Tanishq शोरूम से 31 करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले…

Last Updated: November 15, 2026 09:37:10 IST

IND U19 vs PAK U19: भारत की जीत के बाद मचा बवाल, जश्न मनाते हुए पाकिस्तानियों से उलझे भारतीय खिलाड़ी, वीडियो वायरल

India U19 Celebration Video: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के…

Last Updated: November 15, 2026 09:35:31 IST