Hindi News / International / Earthquake Tremors In Japan Magnitude 6 2 Measured

जापान में भूकंप के झटके, 6.2 मापी गई तीव्रता

इंडिया न्यूज, टोक्यो : EARTHQUAKE IN JAPAN : जापान में मंगलवार सुबह 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप का यह झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर आया और इसका केंद्र इबाराकी (Ibaraki) इलाके में था। फिलहाल इससे जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। […]

BY: Vir Singh • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, टोक्यो :

EARTHQUAKE IN JAPAN : जापान में मंगलवार सुबह 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार भूकंप का यह झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर आया और इसका केंद्र इबाराकी (Ibaraki) इलाके में था। फिलहाल इससे जान माल के नुकसान की खबर नहीं है। सुनामी का भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले देश में कई बड़े भूकंप आ चुके हैं। इसी वर्ष मई में इबाराकी में ही भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी। इस साल फरवरी में रात के समय जापान के पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय भी सुनामी को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई थी। अमेरिकी एजेंसी यूएसजीएस के अनुसार, फुकुशिमा के पास प्रशांत महासागर में 54 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र था।

2035 तक कैसे लुट जाएगा China? कुदरत ने दे दिया तबाही का इशारा, सिर्फ ये 3 देश बन जाएंगे खजाने के बादशाह

वर्ष 2011 में मारे गए थे 18,000 से ज्यादा लोग

वर्ष 2011 में भी इसी इलाके में भूकंप के कारण सुनामी आई थी और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। का प्रकोप देखने को मिला था। इस दौरान 18,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद मार्च 2021 में एक बार फिर जापान की राजधानी टोक्यो के पास भूकंप का तेज झटका महसूस हुआ। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई थी। यहां के उत्तरपूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।

 

Tags:

EarthquakeJapan
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue