India News(इंडिया न्यूज),EU: भारत आज और कल जी20 शिखर सम्मलेन की मेजबानी करने वाला है। जिसको लेकर भारत ने पूरी तैयारी कर ली है। तो वहीं इन मामलो के बीच यूरोपियन यूनियन ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि, वह नेताओं की घोषणा में यूक्रेन संघर्ष पर आम सहमति बनाने के भारत के प्रयासों का समर्थन करता है। इसके साथ हीं अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कहा कि, संघ रूस की आक्रमक नीतियों से खुद को बचाने के लिए यूक्रेन का पुरजोर समर्थन करता है और आगे भी इसे जारी रखेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने आगे रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि, हम यूक्रेन का समर्थन करने के लिए दृढ़ संकल्पित और एकजुट हैं। रूसी आक्रमण के कारण विकासशील देशों के खाद्य सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा पर असर पड़ा है। रूस खुद को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अलग कर रहा है। इसके साथ हीं मिशेल ने मॉस्को के ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव से हटने का भी जिक्र करते हुए कहा कि, मुझे उम्मीद है कि जी20 बैठक रूसी व्यवहार को स्पष्ट करने का एक और अवसर है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू करके रूस ने विकासशील देशों के खिलाफ खाद्य मिसाइल दाग दी है।
मिली जानकारी के अनुसार भारत जी20 शिखर सम्मेलन में आएं विदेशी मेहमानों के सामने अपनी डिजिटल ताकत को प्रदर्शित करने वाला है, जिसमें आधार और यूपीआई जैसे प्रौद्योगिकी मंचों को दर्शाने के साथ ‘गीता’ एप के जरिये जीवन को समझने का मौका भी मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भारत मंडपम में डिजिटल इंडिया का एक अनुभव क्षेत्र भी स्थापित किया है, जहां पर पिछले कुछ वर्षों में देश को हासिल प्रौद्योगिकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
ये भी पढ़े
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.