<
Categories: विदेश

G20 में अमेरिका बिना प्रस्ताव पास! ट्रंप को साउथ अफ्रीका का करारा तमाचा, पहली बार टूटी सेंचुरी ओल्ड परंपरा?

G20 Summit: जी20 शिखर सम्मेलन में भारत समेत कई देश शामिल हुए. सभी ने मिलकर अमेरिका को नजरअंदाज कर जलवायु परिवर्तन पर एक संयुक्त घोषणापत्र जारी कर दिया है. जिस पर अब अमेरिका ने आपत्ति जाहिर की है.

G20 Summit: जी20 शिखर सम्मेलन (G20 summit) का आयोजन इस बार दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के जोहान्सबर्ग में हुआ था. इस दौरान सभी देशों ने मिलकर जलवायु परिवर्तन पर एक ऐतिहासिक घोषणापत्र पारित किया है. दरअसल, इस  घोषणापत्र पर अमेरिका के विरोध और बहिष्कार के बाद भी सभी देशों ने मुहर लगा दी है. जी20 समूह के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. क्योंकि पहली बार जी20 में शामिल दुनिया भर के नेताओं ने अमेरिका के बिना पहली बार एक संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर दिया है. 

जलवायु परिवर्तन पर घोषणापत्र पारित हुआ

दरअसल, अमेरिका काफी समय से जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन का बहिष्कार कर रहा है. जिसके कारण मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ अमेरिका के राजनयिक मतभेद को बताया गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने बताया कि “अमेरिका घोषणापत्र के शब्दों पर आपत्ति जता रहा है.” साथ ही उन्होंने अपनी तरफ से यह भी साफ कर दिया कि लवायु परिवर्तन को लेकर पारित घोषणापत्र पर अब अमेरिका से वापस बातचीत नहीं की जा सकती है. रमफोसा के दिए इस बयान से अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तनाव पूरी दुनिया के सामने आ चुका है. 

अमेरिका ने जताया विरोध

शिखर सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने संयुक्त घोषणापत्र के लिए सहमति को स्वीकार किया. साथ ही उन्होंने कहा, ‘हमें सम्मेलन की शुरूआत में ही घोषणापत्र को स्वीकार करना चाहिए.’ वहीं रामफोसा के प्रवक्ता विंसेंट मैग्वेन्या ने कहा कि “शिखर सम्मेलन की कार्यवाही की शुरुआती दौर में इसे स्वीकार कर लिया है. यह कदम पूरे समर्थन के साथ उठाया गया है.” दक्षिण अफ्रीका के अधिकारियों ने जानकारी दी कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रिटोरिया पर दबाव डाला था. ताकी हम सभी देश उनकी गैर-मौजूदगी में घोषणापत्र को स्वीकार न करें.

पीएम मोदी का दौरा

MEA के स्पोक्सपर्सन, रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में G20 लीडर्स समिट के सेशन II को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने खाद्य सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए क्लाइमेट एजेंडा पर ज़्यादा मिलकर काम करने की अपील की और भारत की प्रेसीडेंसी के दौरान अपनाए गए खाद्य सुरक्षा पर डेक्कन सिद्धांतों पर ज़ोर दिया. उन्होंने इस बात की तारीफ़ की कि भारत द्वारा शुरू किए गए आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह को आगे बढ़ाया जा रहा है. प्रधानमंत्री ने G20 देशों से वित्त, प्रौद्योगिकी और कौशल विकास जुटाने के लिए CDRI के साथ मिलकर काम करने की भी अपील की.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST