Live TV
Search
Home > विदेश > Global Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कूटनीति तेज, मोदी की 4 देशों से बात, ऊर्जा हमलों पर सख्त संदेश

Global Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कूटनीति तेज, मोदी की 4 देशों से बात, ऊर्जा हमलों पर सख्त संदेश

Global Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया में ऊर्जा ढांचे पर हमलों की कड़ी निंदा की है. कतर, ओमान, जॉर्डन और फ्रांस से बातचीत कर शांति, सुरक्षा पर जोर दिया.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: March 20, 2026 11:12:36 IST

Mobile Ads 1x1
Global Crisis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर, फ्रांस, जॉर्डन, ओमान और मलेशिया के नेताओं से बात कर पश्चिम एशिया में स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए संघर्ष में तनाव को कम करने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह किया. उन्होंने क्षेत्र में ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाकर किए गए हमलों की भी निंदा की है. प्रधानमंत्री ने पांच नेताओं से अलग-अलग फोन पर बातचीत की, जिसमें प्रधानमंत्री ने शांति, सुरक्षा और स्थिरता को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति का आह्वान किया है. उन्होंने होर्मुज से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की है.

कतर, फ्रांस, जॉर्डन, ओमान और मलेशिया के नेताओं से बात

कतर 

कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी के साथ अपनी बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली दोहा के साथ खड़ी है और क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने, भारतीय समुदाय को दी गई देखभाल और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और क्षेत्र में शांति और स्थिरता की कामना की. हम होर्मुज से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन के पक्षधर हैं.
 
जॉर्डन

मोदी ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय को मेरा भाई कहकर संबोधित किया और उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा, हमने पश्चिम एशिया में बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए संवाद और कूटनीति की आवश्यकता पर जोर दिया. पश्चिम एशिया में ऊर्जा संरचना पर हमले पूरी तरह निंदनीय हैं और इससे अनावश्यक तनाव बढ़ने का खतरा होता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जॉर्डन वस्तुओं और ऊर्जा की सुचारू आवागमन का समर्थन करता हैं. उन्होंने आगे कहा, इस क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में जॉर्डन के प्रयासों की हम तहे दिल से सराहना करते हैं.
 
फ्रांस

X पर एक अन्य पोस्ट में, मोदी ने कहा कि उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन से बात की है. उन्होंने कहा, मैंने अपने प्रिय मित्र, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन से पश्चिम एशिया की स्थिति और तनाव कम करने की तत्काल आवश्यकता के साथ-साथ संवाद और कूटनीति की ओर लौटने के बारे में बात की है. इसके जवाब में मैक्रोन लिखते हैं, धन्यवाद, मेरे प्रिय मित्र. भारत और फ्रांस इस क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति के लिए किए जा रहे हमारे प्रयासों के केंद्र में कूटनीति को बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.
 
ओमान

मोदी ने कहा कि उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ सार्थक बातचीत की है और खाड़ी देश के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं. वो आगे कहते हैं, हम तनाव कम करने और उसके बाद शांति और स्थिरता की बहाली के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर सहमत हुए.

मलेशिया

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत कर, प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें और मलेशिया की जनता को ईद-उल-फितर के अवसर पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, हमने पश्चिम एशिया में बेहद चिंताजनक स्थिति पर भी चर्चा की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने और शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की है.

MORE NEWS