<
Categories: विदेश

भूस्खलन में तिरछा हो गया चर्च, पीसा की मीनार से ज्यादा आया झुकाव, दूर-दूर से देखने आ रहे पर्यटक

ग्रीस के एक छोटे से गांव में स्थित एक चर्च इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों के लिए जिज्ञासा और रोमांच का नया केंद्र बना हुआ है. यह चर्च है “चर्च ऑफ द असम्पशन ऑफ मैरी.” यह चर्च पीसा की मीनार से भी ज्यादा झुका हुआ है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

पीसा की मीनार को दूर-दूर से लोग सिर्फ इसलिए देखने आते हैं, क्योंकि यह तिरछी होने के बावजूद आज भी सीधी खड़ी है. ग्रीस में भी कुछ इसी तरह का दृश्य देखने को मिल रहा है. 

ग्रीस के एक छोटे से गांव में स्थित एक चर्च इन दिनों दुनियाभर के पर्यटकों के लिए जिज्ञासा और रोमांच का नया केंद्र बना हुआ है. यह चर्च है “चर्च ऑफ द असम्पशन ऑफ मैरी”, जो ग्रीस के थेसाली (Thessaly) क्षेत्र में त्रिकाला शहर से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण–पश्चिम में बसे रोपोटो गांव में स्थित है. यह चर्च पीसा की मीनार से भी ज्यादा झुका हुआ है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

कैसे झुका ये चर्च?

रोपोटो कभी करीब 300 घरों वाला शांत और बसा–बसाया गांव हुआ करता था, लेकिन साल 2012 में आई एक जबरदस्त भूस्खलन ने इसकी तस्वीर ही बदल दी. इस भूस्खलन के कारण पूरा गांव ढलान की ओर खिसक गया, कई घरों में दरारें पड़ गईं, सड़कें टूट गईं और लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सालों से यहां की जमीन की अस्थिरता को लेकर चिंता जताई जा रही थी, लेकिन लंबे समय तक चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया गया. नतीजा यह हुआ कि भूस्खलन के बाद रोपोटो लगभग पूरी तरह से उजड़ गया और ज्यादातर इमारतें या तो क्षतिग्रस्त हो गईं या रहने लायक नहीं रहीं.  

इसी तबाही के बीच यह चर्च सबसे अलग नजर आया. कई इमारतें टूट–फूट गईं, लेकिन चर्च की संरचना 17 डिग्री के झुकाव के साथ स्थिर टिकी रही. तब से लेकर अब तक इस चर्च की स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया और यह उसी झुके हुए रूप में खामोशी से खड़ा है. यह इमारत अब लगभग 17 डिग्री के खतरनाक झुकाव के साथ खड़ी है, जो इटली के मशहूर लीनिंग टॉवर ऑफ पीसा के करीब 3.9 डिग्री के झुकाव से कई गुना ज्यादा है.

बन गया ओपन-एयर म्यूजियम

आज यह झुका हुआ चर्च एक तरह से ‘ओपन-एयर म्यूज़ियम’ के रूप में आकर्षक पर्यटन स्थल में बदल चुका है. दुनिया भर से लोग यहां सिर्फ यह देखने आते हैं कि इतनी ज्यादा तिरछी हो चुकी इमारत के भीतर चलना-फिरना कैसा अनुभव होता होगा. चर्च के अंदर और बाहर चलते समय लोगों को अपना संतुलन बनाए रखना मुश्किल लगता है, क्योंकि पूरा फर्श, दीवारें और सीढ़ियां एक ओर को झुकी हुई हैं. कुछ पर्यटकों ने तो यहां तक कहा कि प्रवेश द्वार तक जाने वाली सीढ़ियां चढ़ना एक अविश्वसनीय और अजीब-सा अनुभव है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी पर अविनाश मिश्रा का कब्जा, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और क्या-क्या जीता

khatron ke khiladi 15 winner Avinash Mishra: रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’…

Last Updated: October 4, 2026 23:44:38 IST

पूरे इलाके की जिम्मेदारी हमारी नहीं…सेवादार पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, बागेश्वर धाम में सुरक्षा पर धीरेंद्र शास्त्री की दो टूक

Dhirendra Shastri Appeal: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महिलाओं और अन्य श्रद्धालुओं…

Last Updated: October 4, 2026 23:21:45 IST

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, बिहार का युवक गोपनीय जानकारी शेयर करते पकड़ा, हिरासत में लिया

Assam espionage case: असम पुलिस की STF ने गुवाहाटी से बिहार निवासी 31 वर्षीय अभिषेक…

Last Updated: October 4, 2026 23:17:33 IST

Delivery boy assaulted: खाना देर से पहुंचा तो भड़का कपल, डिलीवरी बॉय को पटक-पटककर पीटा, VIDEO वायरल

Delivery boy assaulted: सिकंदराबाद के वासवी नगर में खाना पहुंचाने में देरी को लेकर Zomato…

Last Updated: October 4, 2026 23:02:19 IST

Premanand Maharaj Ashram: दीपक लोधी की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर बढ़ा विवाद, सामने आया ‘दो गुट’ का दावा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य बताए जा रहे दीपक लोधी उर्फ…

Last Updated: October 4, 2026 22:43:46 IST

बिग बॉस 20 में नाम लेने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान खान को लिखा ओपन लेटर, बोले- ये गलत है

Salman Khan controversy: बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में अपना नाम लिए जाने…

Last Updated: October 4, 2026 22:23:46 IST