<
Categories: विदेश

Pakistan: पेशावर में ‘डबल ब्लास्ट’ का कहर, FC हेडक्वार्टर पर हमला; 3 की दर्दनाक मौत… गोलीबारी से सिहरा इलाका!

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई हैं. यहां पेशावर में पैरामिलिट्री फोर्स के मुख्यालय पर बम धमाका हुआ है. इस धमाके में 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. धमाके के बाद गोलीबारी की भी जानकारी सामने आई है.

Pakistan Terror Attack: भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) से एक बड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां पेशावर में पैरामिलिट्री फोर्स हेडक्वार्टर पर आत्मघाती बम धमाका हुआ है. सोमवार 24 नवंबर को पेशावर स्थित पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल मुख्यालय पर बंदूकधारियों के हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. 

तीन लोगों की मौत की खबर

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों ने बताया कि “फ्रंटियर कांस्टेबुलरी अर्धसैनिक बल के मुख्यालय, रक्षा परिसर पर भी दो आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया.” सूत्रों ने बताया कि “पहले आत्मघाती हमलावर ने पहले कांस्टेबुलरी के मुख्य द्वार पर हमला किया, जबकि दूसरा परिसर में घुस गया.” एक वरिष्ठ अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया, “सेना और पुलिस सहित कानून प्रवर्तन कर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और स्थिति को सावधानीपूर्वक संभाल रहे हैं, क्योंकि हमें संदेह है कि मुख्यालय के अंदर कुछ आतंकवादी हैं.” 

मुख्यालय पर बंदूकधारियों ने किया हमला

सैन्य बल का मुख्यालय एक सैन्य छावनी के पास, भीड़-भाड़ वाले इलाके में स्थित है. क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने समाचार एजेंसी को बताया कि रक्षा प्रतिष्ठान की ओर जाने वाली सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और सेना, पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने उसे घेर लिया है. हमले के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी प्रसारित हो रहे हैं. जिनमें दावा किया गया कि एफसी चौक मुख्य सदर में विस्फोटों की आवाज सुनी गई.  

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST