India News(इंडिया न्यूज),Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध को खत्म करने के लिए शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की मुलाकात हुई। यह मुलाकात बातचीत की जगह बहस में बदल गई। वहीं दूसरी ओर रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार रात को करीब 48 यूक्रेन के ड्रोन को मार गिराया। रूस और यूक्रेन दोनों तरफ से हमले किए जा रहे हैं। ये हमले हर दिन बढ़ रहे हैं।
पिछले दो दिनों में रूसी सेना ने यूक्रेन द्वारा भेजे गए करीब 70 ड्रोन को मार गिराया है। सेना ने बताया कि ओर्योल क्षेत्र में 8 यूएवी, कुर्स्क क्षेत्र में 7 यूएवी, ब्रांस्क क्षेत्र में 4 यूएवी, स्मोलेंस्क क्षेत्र में 1 यूएवी और क्रास्नोडार क्षेत्र में 2 यूएवी को मार गिराया गया है। रूस-यूक्रेन युद्ध को 3 साल पूरे हुए रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल पूरे हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 फरवरी 2022 को युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने यूक्रेन की 11 फीसदी जमीन पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की का दावा है कि 30 दिसंबर 2024 तक 427,000 रूसी सैनिक 2024 में युद्ध में मारे गए या घायल हुए हैं।
Russia-Ukraine War
फिलहाल रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है और इसका कोई अंत नहीं दिख रहा है। रूस और यूक्रेन दोनों तरफ से हताहतों की संख्या बहुत ज्यादा है। लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार शांति की अपील कर रहा है, लेकिन युद्ध जारी है।
रूस के साथ युद्ध लड़ रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब 9 मिनट तक बहस चलती रही। आखिर में ट्रंप ने बहस रोक दी और जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर भेज दिया। यूक्रेन शांति समझौते के तहत अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात के दौरान बहस इतनी बढ़ गई कि ट्रंप ने जेलेंस्की को खुलेआम धमकी दे दी। उन्होंने कहा कि आज से आपके बुरे दिन शुरू हो गए हैं।
रोहतक के सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस में मिला युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप