India News (इंडिया न्यूज),Russia Ukraine War:अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले में सऊदी अरब में रूसी अधिकारियों से भी बात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस काफी हद तक राजी हो गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूस यूक्रेन में इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से खड़ा करने के लिए यूरोप में फ्रीज की गई संपत्तियों का इस्तेमाल करने को भी तैयार है।
हालांकि रूस ने शर्त रखी है कि इस पैसे का इस्तेमाल यूक्रेन के उस पांचवें हिस्से में किया जाएगा जहां रूसी सेना का नियंत्रण है। आपको बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद यूरोप में रूसी बैंक के लेन-देन रोक दिए गए थे और अरबों डॉलर की संपत्ति फ्रीज कर दी गई थी। इसमें से रूस ने 300 अरब डॉलर की संपत्ति पर सहमति जताई है।
Putin
18 फरवरी को सऊदी अरब में अमेरिका और रूस के अधिकारियों के बीच बातचीत हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच भी मुलाकात की संभावना है। अमेरिका और रूस के बीच बातचीत के बाद कहा जा रहा है कि रूस यूक्रेन में पुनर्निर्माण के लिए अपनी फ्रीज की गई संपत्तियों का इस्तेमाल कर सकता है। अगर वह इसके लिए राजी हो जाता है तो शांति समझौता आसान हो जाएगा।
इस युद्ध में यूक्रेन का पूर्वी हिस्सा बुरी तरह तबाह हो गया है। यहां रूस और यूक्रेन दोनों के हजारों सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा लाखों यूक्रेनियन भागकर दूसरे देशों में शरण लिए हुए हैं। युद्ध विराम के लिए रूस की शर्त है कि कीव अपने दावे वाले इलाकों से अपनी सेना वापस बुला ले। इसके अलावा उसे नाटो में शामिल होने की कोशिश पूरी तरह बंद कर देनी चाहिए। दूसरी ओर यूक्रेन चाहता है कि रूस अपनी सुरक्षा की गारंटी के लिए यूक्रेनी इलाकों और यूरोपीय देशों से अपनी सेना वापस बुला ले। डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने यूक्रेन की शर्त को हकीकत से परे बताया है।
2023 में जी7 देशों ने कहा था कि रूस की संपत्ति तब तक फ्रीज रहेगी जब तक वह यूक्रेन में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए राजी नहीं हो जाता। पूर्व अमेरिकी दूत कर्ट वोल्कर ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जानते हैं कि यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए रूस
को रोकना होगा, लेकिन वह यह भी चाहते हैं कि वाशिंगटन ने जो मदद की है, उसके बदले में कीव भी कुछ दे।
‘खड़ूस ससुर’ से भीगी बिल्ली बन गए कंवलजीत सिंह, करते दिखे बहु की गुलामी! लोग बोले- अब आई समझ…
प्रयागराज कुंभ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार का भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, चार घायल