<
Categories: विदेश

इमरान खान की जेल में हत्या की अफवाह, प्रदर्शन में बहनों को बाल पकड़कर घसीटा,‌ उनका सवाल, ‘हमें भाई से मिलने क्यों नहीं दे रहे?’

Imran Khan Death Rumours: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की इस वक्त मौत की खबर सामने आ रही है, ये खबर सच है या अफवाह आइए जानें.

Imran Khan Assassination Rumours: पाकिस्तान से इस वक्त बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, पाक के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान 2023 से रावलपिंडी की जेल में बंद है, पर इस यह खबर सामने आ रही है कि उनकी हत्या हो चुकी है. यह सच है या अफवाह इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. यह आरोप पूर्व पीएम की बहनों ने लगाया है. ऐसे में आइए जानें क्या है पूरी खबर.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान रावलपिंडी की अदिलायला जेल में 2023 से बंद है, पर अब खबरें आ रही है कि तकरीबन 3 महीनों से इमरान खान से कोई भी नहीं मिल पाया है. इस पर  इमरान खान की बहनों ने नोरीन खान, अलीमा खान और उजमा खान ने जेल के बाहर बैठ कर धरना शुरू कर दिया उन्होंने जब सवाल खड़े किए की उन्हें अपने भाई से मिलने क्यों नहीं दिया जा रहा तब उन्हें जबरन बाल पकड़कर घसीटा गया और जेल से बाहर कर दिया गया.
इमरान खान की बहनें लगभग एक साल से अधिकारियों से उनसे मिलने की गुहार लगा रही हैं, लेकिन उन्हें इजाज़त नहीं मिली है. 30 अक्टूबर, 2024 को बैन हटने के बाद, खान अपने परिवार के सदस्यों से मिले. यह मुलाकात अदियाला जेल के एक कॉन्फ्रेंस रूम में हुई. उस समय इमरान खान की बहनें अलीमा खान, उज़मा खान और नोरीन खान भी उनसे मिलीं.

कब शुरू किया इमरान की बहनों ने प्रदर्शन?

मंगलवार रात (25 नवंबर) को, खान की बहनें नोरीन खान, अलीमा खान और उज़मा खान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सपोर्टर्स के साथ जेल के बाहर जमा हो गईं और मांग की कि उन्हें उनके भाई से मिलने दिया जाए. उन्होंने यह विरोध प्रदर्शन तब शुरू किया, जब उनको खबरें‌ मिलीं कि इमरान खान को अकेले कैद में रखा गया है. उनकी बहनों ने पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता, बाल‌ पकड़कर घसीटने का आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरीन नियाज़ी ने कहा, ’71 साल की उम्र में, मेरे बाल‌‌ पकड़कर ज़ोर से ज़मीन पर फेंका गया और सड़क पर घसीटा गया.’ उन्होंने कहा कि जेल के बाहर मौजूद दूसरी औरतों को भी थप्पड़ मारे गए और घसीटा गया. खान की बहनों ने मांग की कि IGP पंजाब हिंसा में शामिल सभी पुलिसवालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई शुरू करें.

पूर्व नेता फवाद चौधरी ने क्या कहा?

वहीं दूसरी तरफ, PTI के पूर्व नेता फवाद चौधरी ने मीडिया से बातचीत में बताया है कि इमरान खान की जेल में हत्या की अफवाह पूरी तरह बकवास है. इमरान खान जेल में सुरक्षित हैं. उन्होंने इस पूरी घटना को महज अफवाह बताया है, ऐसे में इस खबर की पुष्टि करना काफी मुश्किल हो गया है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक तूफान का असर, समुद्र में उठीं ऊंची लहरें, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclonic storm Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय…

Last Updated: October 27, 2026 23:31:25 IST

West Bengal road accident: प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए निकले थे दूल्हा दुल्हन, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा, 3 की चली गई जान

West Bengal road accident: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में बर्धमान सिउड़ी नेशनल हाईवे…

Last Updated: October 27, 2026 23:10:27 IST

When is Karwa Chauth: करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, दिल्ली-NCR में छाएंगे बादल? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

When is Karwa Chauth: करवा चौथ 2026 का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:16:34 IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में मामूली टक्कर के बाद खूनी झगड़ा, स्कूटी सवार की चाकू मारकर हत्या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मुरादनगर में दो वाहनों की मामूली सी टक्कर हो गई. इस…

Last Updated: October 27, 2026 22:02:07 IST

गुवाहाटी में होटल लीज विवाद ने लिया खूनी मोड़, मालिक समेत 5 की मौत; मुख्य आरोपी गिरफ्तार, SIT करेगी जांच

Guwahati Murder Case: असम के गुवाहाटी में होटल को लेकर शुरू हुए विवाद में 5…

Last Updated: October 27, 2026 21:42:50 IST

दूसरे पुरुष के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, नाम की मेहंदी भी लगाई… जयपुर में 13 साल पुरानी शादी खत्म

13 year old marriage ends: राजस्थान के जयपुर में फैमिली कोर्ट-2 ने मई 2013 में…

Last Updated: October 27, 2026 21:24:04 IST