<
Categories: विदेश

Imran Khan: इमरान खान की पूर्व पत्नी ने मस्क से लगाई गुहार, याद दिलाया वादा, की ये अपील

इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क को एक खुला संदेश लिखा है. इसमें उन्होंने एलन मस्क से पोस्ट की रीच को लेकर सवाल किया है.

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. कहा जा रहा है कि इमरान को देशद्रोह के जुर्म में मौत की सजा सुनाई जा सकती है. इसके लिए इमरान खान को जल्द फांसी के फंदे पर लटकाया जा सकता है. वहीं इस खबर के बाद से इमरान के समर्थकों में लगातार हाहाकार मचा हुआ है. हालांकि इमरान का परिवार और उनकी पूर्व पत्नी इमरान की रिहाई के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. अब इमरान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने टेस्ला और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क से गुहार लगाई है.

पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने किया पोस्ट

बता दें कि इमरान खान को लेकर परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के मालिक एलन मस्क को एक खुला संदेश भेजा है। इसके लिए उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. जेमिमा ने पोस्ट में एलन मस्क से अपील करते हुए लिखा कि उनके दो बेटे हैं, जिन्हें उनके पिता से मिलने या बात करने की इजाज़त नहीं दी गई है. इमरान खान को 22 महीनों से गैर-कानूनी तरीके से अकेले कैद में रखा गया है.

एक्स पोस्ट की रीच लगभग शून्य करने का आरोप

उन्होंने आगे लिखा कि एक्स ही एकमात्र ऐसी जगह बची है जहां से वे दुनिया को बता सकती हैं कि इमरान खान एक राजनीतिक कैदी हैं, जिनके पास बुनियादी मानवाधिकार भी नहीं हैं. इसके बाद उन्होंने एलन मस्क पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जब भी पाकिस्तान या इमरान के बारे में कोई पोस्ट करती हैं, तो  वो अक्सर दुनिया भर में नहीं पहुंचता. उस पोस्ट की पहुंच लगभग शून्य कर दी जाती है. 

एलन मस्क को याद दिलाया उनका वादा

उन्होंने याद दिलाया कि जब एलन मस्क ने ट्विटर लिया था, तो बोलने की आज़ादी देने का वादा किया था.  हालांकि ये  नहीं कहा था कि बोलने की आज़ादी तो होगी, लेकिन कोई सुनेगा नहीं. इसके बाद उन्होंने अपील की, ‘कृपया मेरे अकाउंट पर विज़िबिलिटी फ़िल्टरिंग ठीक करें, ताकि हम ये संदेश लोगों तक पहुंचा सकें!’ उन्होंने एलन मस्क से अपील की कि एक्स प्लेटफॉर्म पर उनकी आवाज़ दबाए जाने की जांच की जाए, ताकि इमरान खान से जुड़े सवाल दुनिया के सामने आ सकें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST