Gold Price Today: शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा, इसलिए ये दोनों दिन यही भाव मान्य होगा. वायदा भाव बढ़कर 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया हैं.
आज सोने का भाव
Gold Price Today: सोने की कीमतें एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। भारत के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें लगातार ऊँचे स्तर पर चल रही हैं और कुछ शहरों में रिकॉर्ड स्तर भी पार कर रही हैं. आज का यानी शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹13,407 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹12,290 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹10,058 प्रति ग्राम है.
IBJA के आधार पर शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक इसका दाम बढ़कर 132710 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि आज और कल यानी शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए ये दोनों दिन यही भाव मान्य होगा. MCX पर वायदा भाव बढ़कर 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया हैं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना बढ़कर 1,33,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। तो चलिए जानते हैं, 24 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं।
आज यानी शनिवार को सोने का भाव इस प्रकार है.
24 कैरेट सोना – 132710 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना – 132179 रुपये प्रति 10 ग्राम
20 कैरेट सोना – 121562 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना – 99533 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी के की कीमतों में उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. दाम में लगातार तेजी जारी है। इतना ही नहीं रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेजी आई और यह 5,100 रुपये बढ़कर 1,99,500 रुपये प्रति किलोग्राम के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक 195180 रुपये प्रति किलो हो गई।
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. इसमें टैक्स, मेकिंग चार्ज और जीएसटी शामिल नहीं होता है. ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…