ADVERTISEMENT
होम / विदेश / India Club: लंदन का इंडिया क्लब होगा बंद, 70 साल से भारतीय प्रवासियों का बन गया था केंद्र

India Club: लंदन का इंडिया क्लब होगा बंद, 70 साल से भारतीय प्रवासियों का बन गया था केंद्र

BY: Shubham Pathak • LAST UPDATED : August 22, 2023, 2:26 am IST
ADVERTISEMENT

संबंधित खबरें

India Club: लंदन का इंडिया क्लब होगा बंद, 70 साल से भारतीय प्रवासियों का बन गया था केंद्र

India Club

India News,(इंडिया न्यूज),India Club: भारत की स्वतंत्रता के बाद इंग्लैंड में भारतीय प्रवासियों का केंद्र बना इंडिया क्लब (India Club) अब 70 साल बाद बंद होने जा रहा है। बता दें कि, भारतीय प्रवासियों का दूसरा घर माने जाने वाला इंडिया क्लब इंग्लैंड के लंदन में स्थित है। इंडिया क्लब को बंद करने के खिलाफ काफी लंबी लड़ाई लड़ी गई, जिसमें समर्थकों को हार का सामना करना पड़ा। वहीं मिली रिपोर्ट के अनुसार बता दें कि, अगले महीने सितंबर में क्लब हमेशा के लिए बंद हो जाएगा।

17 सितंबर के बाद होगा बंद (India Club)

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, इंडिया क्लब की प्रोपराइटर यादगार मार्कर और उनकी बेटी फिरोजा ने इसके लिए सेव इंडिया क्लब नाम से अपील शुरू की। जहां यह एक एतिहासिक बैठक स्थल और भोजनालय है। एतिहासिक बिल्डिंग लंदन के स्ट्रैंड के मध्य में स्थित है। जिसके बाद बिल्डिंग को तोड़कर कर यहां एक आधुनिक होटल के लिए रास्ता बनाया जाएगा। बेटी फिरोजा ने इसे बंद करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि बहुत भारी मन से हमें घोषणा करना पड़ा रहा है कि अब सिर्फ 17 सितंबर तक इंडिया क्लब जनता के लिए खुला रहेगा।

जानिए कैसे है इंडिया क्लब गरीबों के लिए खास

जानकारी के लिए बता दें कि, यूके के पहले भारतीय उच्चायुक्त कृष्ण मेनन क्लब के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। बात अगर इतिहास की करें तो इंग्लैंड के शुरुआती भारतीय रेस्तरां के कारण यह क्लब ब्रिटिश दक्षिण एशियाई समुदाय के रूप में बदल गया। 70 साल पहले भारतीय उपमहाद्वीप के पहली पीढ़ी के अप्रवासियों के लिए यह दूसरा घर बन गया था। जिसके बाद फिरोजा का कहना है कि, वे बचपन से अपने पिता के साथ यहां हाथ बंटाती थी। मैं जब 10 साल की थी, तब से यहां आ रही हूं। क्लब के साथ 26 साल पुराना मेरा आत्मियता का रिश्ता है।

अब इसके बंद करने की घोषणा करना मेरे लिए दिल तोड़ने की तरह है। पिता ने मेनन के साथ भी काम किया था। सेंटर फॉर माइग्रेशन एंड डायस्पोरा स्टडीज की संस्थापक और अध्यक्ष पार्वती रमन ने बता कि मेनन का मानना था कि हम एक ऐसा क्लब बनाएं कि गरीब भारतीय भी यहां खाना खा सके। चर्चाओं में शामिल हो सके। राजनीति पर चर्चा कर सके। भविष्य की योजना पर काम कर सके।

ये भी पढ़े

Tags:

World Hindi NewsWorld News In Hindi

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT