होम / दुनिया के 37 बेहतरीन शहरों की सूची से भारत नदारद, सैन फ्रांसिस्को नंबर वन

दुनिया के 37 बेहतरीन शहरों की सूची से भारत नदारद, सैन फ्रांसिस्को नंबर वन

Vir Singh • LAST UPDATED : September 10, 2021, 9:35 am IST

इंडिया न्यूज, वाशिंगटन :

BEST CITIES IN WORLD : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खान-पान, संस्कृति आदि के मामले में भारत कहां खड़ा है इस बात का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक सूची में देश का नाम ही नहीं है। यानी लिस्ट में भारत का एक भी शहर नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान टाइम आउट ने कोरोना काल में कुछ मानकों के आधार पर एक सर्वे के बाद 37 बेहतरीन शहरों की सूची जारी की है। सर्वे के दौरान मानकों में शहरों की संस्कृति और खान-पान के अलावा अच्छी नाइटलाइफ को भी आधार बनाया गया है। इसके अनुसार अमेरिका का सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) सबसे बेहतरीन शहर माना गया है। सर्वे में इस शहर को पहला स्थान दिया गया है। यह शहर टेक इंडस्ट्री के लिए विख्यात है। इसके अलावा इस शहर के लाल रंग के पुल व अलग तरह के रेस्त्रां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सैन फ्रांसिस्को कैलिफोर्निया में चौथी सबसे अधिक और संयुक्त राज्य अमेरिका में 12वीं सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। नीदरलैंड्स की वाणिज्यिक राजधानी एम्स्टर्डम (Amsterdam) यूरोप में शीर्ष वित्तीय केंद्रों में से एक है। इस शहर को वैश्वीकरण और विश्व शहरों के अध्ययन समूह द्वारा एक अल्फा विश्व शहर का दर्जा दिया गया है। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड का मैनचेस्टर (Manchester) शहर है। यह शहर दुनिया भर में सूती वस्त्र उद्योग के लिए जाना जाता है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड में स्थित एक इंग्लिश फुटबाल क्लब है जो दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय फुटबाल क्लबों में से एक है। चौथे स्थान पर डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन है। यह शहर उत्तरी यूरोप के सबसे सघन क्षेत्रों में से एक है। विदेशी पर्यटकों को यह शहर खूब भाता है। जीवन स्तर के मामले में यह विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों में से एक है। इस शहर में प्रतिदिन 36 फीसद नागरिक साइकिल से काम पर जाते हैं। यानी की प्रतिदिन 11 लाख किमी की साइकिल यात्रा यहां की जाती है। बेहतरीन शहरों की सूची में 5वें पायदान पर संयुक्त राज्य अमेरिका का शहर न्यूयार्क है। यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। यहां संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40 फीसद लोग लांग आईलैंड में रहते हैं।

20 शानदार शहरों में चार एशियाई सिटी

अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान टाइम आउट की लिस्ट के मुताबिक विश्व दुनिया के 20 बेहतरीन शहरों की लिस्ट में एशिया के चार शहरों ने जगह हालिस की है। इसमें इजराइल की आर्थिक राजधानी तेल अवीव 8वें नंबर पर है। तेल अवीव व्हाइट सिटी 2003 में एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल के रूप में नामित है। यह एक लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भी है। यह अपनी 24 घंटे की संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। तेल अवीव दूसरी सबसे दुनिया में 19 सबसे महंगे शहरों में भी एक है। 10वें स्थान पर जापान की राजधानी टोक्यो है। वहीं 17 वें स्थान पर चीन की आर्थिक व्यापार का केंद्र शंघाई है। 20वें पायदान पर हांगकांग है।

27 हजार लोगों से ली गई राय

अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान टाइम आउट ने 27 हजार लोगों से राय लेने के बाद बेहतरीन शहरों की सूची तैयार की है। कोरोना काल में पर्यावरण व लोगों से दोस्ताना व्यवहार और सामुदायिक भावना व शहरी माहौल जैसे मानकों को आधार बनाकर लोगों से राय ली गई।टाइम आउट के अनुसार स्वीकार्यता, स्थिरता और प्रगतिशीलता के बेजोड़ मेल के कारण सैन फ्रांसिस्को का दूसरा कोई शहर मुकाबला नहीं कर सका। राय देने वाले 73 फीसद ने कहा कि यहां महामारी में सख्त लाकडाउन और उसके बाद उठाए गए कदमों को नागरिकों ने लागू करने में पूरी तरह साथ दिया। यहं के पार्कलेट इस शहर को किसी विशाल स्ट्रीट पार्टी स्थल में बदल देते हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद एम्सटर्डम का 27 फीसद क्षेत्र हराभरा है। इससे पर्यटक खिंचे चले आते हैं। यहां के लोग आधुनिक, पर्यावरण प्रेमी हैं। तीसरे नंबर के मैनचेस्टर को 71 फीसद लोग रचनात्मक मानते हैं। कोपेनहेगन को सर्वे में शामिल 66 फीसद लोगों ने आरामदायक बताया। टोक्यो को 82 फीसद लोग नई चीजों की खोज करने वाला मानते हैं। स्वच्छता के साथ शहर के हर कोने में देश की कला झलकती है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Election: मेरी मां ने मुझे सिखाया हिंदू धर्म क्या है, प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर किया कटाक्ष- Indianews
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से भरी रहेगी आपकी जेब, जानें अपना राशिफल-Indianews
West Bengal: बंगाल के हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस के पंचायत कार्यालय में गोलीबारी, 1 घायल- Indianews
CSIR UGC NET June 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, लास्ट डेट 21 मई-Indianews
Tamil Nadu: तमिलनाडु के सलेम में दो जाति समूहों के बीच झड़प, दुकानों को किया आग के हवाले- Indianews
Blood Cancer: बच्चों में कैसे पनपता है ब्लड कैंसर का खतरा, जानें ल्यूकेमिया के लक्षण और उपाय-Indianews
गुजरात में क्षत्रिय आंदोलन के बीच PM Modi जामनगर राजघराने से की मुलाकात, रूपाला ने की थी विवादित टिप्पणी- Indianews
ADVERTISEMENT