Hindi News / International / Indian Army Is Fourth Most Powerful Army In World After America China And Russia Hardly Any Country Can Compete With India

दुनिया की ताकतवर सैनिकों की लेटेस्ट रैंकिंग हुई जारी, भारतीय सेना का स्थान जान चीन-पाकिस्तान के छूटे पसीने, अगर जंग हुई तो…धुआं-धुआं हो जाएंगे भारत के दुश्मन

Indian Army: भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है। अमेरिका, चीन और रूस के बाद शायद ही कोई देश भारत का मुकाबला कर सके।

BY: Sohail Rahman • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Indian Army: भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है। अमेरिका, चीन और रूस के बाद शायद ही कोई देश भारत का मुकाबला कर सके। भारत के लिए एक मजबूत सेना का होना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि चीन और पाकिस्तान जैसे उसके पड़ोसी देश हमेशा भारत के खिलाफ खड़े रहते हैं। हालांकि आजादी के बाद से ही भारत अपनी सैन्य क्षमता को बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रहा है। इस वजह से भी भारत की ताकत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। साल 2014 के बाद से पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की सेनाओं के बेड़े में अत्याधुनिक हथियारों को शामिल कर रहे हैं।

दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर भारतीय सेना है

ग्लोबल फायर इंडेक्स के मुताबिक, भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है। युद्ध की स्थिति में कई देश भारत के सामने टिक नहीं पाते, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कई देशों के मुकाबले भारतीय सेना कितनी ताकतवर है, खासकर अपने पड़ोसी देशों की सेनाओं के सामने। अगर हम भारतीय सेनाओं की ताकत की बात करें तो, भारत की सैन्य ताकत तीन हिस्सों में बंटी है- थल सेना, वायु सेना और नौसेना। आजादी के बाद से ही भारत सरकार एक मजबूत सेना की दिशा में काम कर रही है। आज भारत की थल सेना, वायु सेना और नौसेना तीनों ही अत्याधुनिक हथियारों से लैस हैं। भारत के पास लड़ाकू विमान, मिसाइल, बड़े युद्ध पोत, लड़ाकू विमान हैं। भारत एक परमाणु संपन्न देश है। 

Elon Musk के लिए मनहूस हैं दोस्त Trump, कुछ ही दिन में लगा चुके हैं अरबों  डॉलर का चूना, ऐसा ही होता रहा तो हाथ में आ जाएगा कटोरा!

Indian Army (दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना भारतीय सेना है)

लिवर को कोने-कोने से घेरे हुए है गंदगी, ये 5 सुपरफूड्स जो बदल देंगे सेहत का खेल, हो जाएंगे सुपरचार्जड!

भारतीय सेना में सक्रीय सैनिकों की संख्या

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, भारतीय सेना में 14.55 लाख सक्रिय सैनिक हैं। जबकि, 11.55 लाख रिजर्व सैनिक हैं। इसके अलावा, 25 लाख से जायदा अर्धसैनिक बल के जवान हैं। अगर सेना के घातक हथियारों की बात करें तो, इसमें T-90 भीष्म टैंक, अर्जुन टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल, पिनाका रॉकेट सिस्टम, होवित्जर तोपें आदि हथियारों का नाम आता है। इसके अलावा,  भारतीय वायु सेना के पास 2229 विमान हैं। 600 लड़ाकू विमान, 899 हेलीकॉप्टर और 831 सहायक विमान है। अगर मुख्य लड़ाकू विमानों की बात करें तो  राफेल, Su-30 MKI, मिराज और मिग-29 जैसे अत्याधुनिक विमान है। वर्तमान समय में सबसे उपयोगी मिसाइल सिस्टम की बात करें तो भारत के पास रुद्रम, अस्त्र, निर्भय, ब्रह्मोस और आकाश एयर डिफेंस है।

भारत की नौसेना बहुत शक्तिशाली है। इसके साथ ही नौसेना भी अपनी ताकत को तेजी से बढ़ाने में लगी हुई है। वर्तमान में 1,42,251 नौसैनिक हैं। भारत के पास परमाणु पनडुब्बियां हैं। INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत विमानवाहक पोत हैं। भारत के पास 150 युद्धपोत और पनडुब्बियां हैं। 50 से ज्यादा जहाज निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा टोही और पनडुब्बी रोधी विमान भी हैं, जैसे P-8i, MH-60R हेलीकॉप्टर।

पड़ोसी देशों की ताकत

अगर हम भारत के दो बड़े दुश्मनों की बात करें तो पाकिस्तान और चीन भारत के सबसे बड़े पड़ोसी हैं और सबसे बड़े दुश्मन भी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, चीन के पास 20 लाख सक्रिय सैनिक हैं। 3150 से ज्यादा लड़ाकू विमान हैं। इसके अलावा,  370 से ज्यादा युद्धपोत और पनडुब्बियां हैं। चीन लगातार अत्याधुनिक हथियारों को अपने जखीरे में शामिल कर रहा है। चीन ने स्टील्थ तकनीक से लैस छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान भी बनाया है। रूस और अमेरिका के बाद चीन दुनिया में तीसरा सबसे ताकतवर सेनाओं वाला देश है। 

PM Modi ने दिल्ली जीत के बाद देशवासियों को दिया बड़ा तोहफा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई भारी गिरावट, जल्द करा लें टंकी फुल

पाकिस्तान की सेना

तो वहीं, भारत का सबसे कट्टर दुश्मन और आतंक की फैक्ट्री पाकिस्तान की बात करें तो इस देश में 6 लाख 54 हजार सक्रिय सैनिक हैं। इसके अलावा, 5 लाख 50 हजार रिजर्व सैनिक हैं। 5 लाख अर्धसैनिक बल है। इसके अलावा, हथियारों की बात करें तो मुख्य टैंक अल-खालिद, टी-80यूडी, अल-जर्रार है।  वायुसेना के बेड़े में जेएफ-17 थंडर, एफ-16, मिराज लड़ाकू विमान और नौसेना में अगोस्टा 90बी पनडुब्बी, तारिक श्रेणी के विध्वंसक, जुल्फिकार श्रेणी के फ्रिगेट शामिल है।

बांग्लादेश की सेना

शेख हसीना के इस्तीफे के बाद बांग्लादेश में भी अस्थिरता पनप रहा है। जिसकी वजह से भारत के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। बांग्लादेश में लगातार भारत विरोधी सुर उठते रहते हैं। ऐसे में भारत को अब बांग्लादेश से भी सतर्क रहने की जरूरत है। अगर हम बांग्लादेश की सेना की बात करें तो, बांग्लादेश में 1 लाख 63 हजार सक्रिय सैनिक और 6 लाख 80 हजार अर्धसैनिक बल है ,वायुसेना के बेड़े में 166 विमान, जिनमें 44 लड़ाकू विमान शामिल हैं। नौसेना में 117 युद्धपोत, जिनमें 2 चीनी मूल की पनडुब्बी शामिल हैं।

फरवरी में ही चढ़ा सूरज का पारा, चिलचिलाती धूप और जहरीली हवा से बेहाल राजधानी! जानें वेदर अपडेट

Tags:

Indian ArmyPM ModiPM ShehbazXi Jinping
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 29 मार्च की ग्रह चाल, जानें आज का राशिफल!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
दशानन रावण ने श्री राम से कब और क्यों मांगी थी दक्षिणा में अपनी ही मृत्यु? रामायण के कई पन्नो से आज भी दूर है आप!
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
कुरुक्षेत्र उपायुक्त नेहा सिंह ने चैत्र चौदस मेले में हो रही गतिविधियों का लिया जायजा, कहा – महाभारत काल से प्रचलित चैत्र चौदस मेले का है पौराणिक महत्व
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
MS Dhoni की वजह से CSK पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़! क्यों ‘थाला’ के पुराने साथी ने कर दी खिलाफत?
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
स्वास्थ्य विभाग पलवल की टीम ने उत्तर प्रदेश में किया अवैध लिंग जांच गिरोह के धंधे का पर्दाफाश, तकनीशियन सहित पांच गिरफ्तार- केंद्र संचालक मौके से हुआ फरार
Advertisement · Scroll to continue