इंडिया न्यूज, काबुल :
तालिबान का अपने विरोधियों से बदला लेना लगातार जारी है। जब से उसने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तभी से वह विरोधियों को निशाना बना रहा है। अब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय का अपहरण कर लिया है। माना जा रहा है कि तालिबानियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि नागरिक को बंदूक की नोक पर उसकी दुकान के पास से अगवा किया गया है। चंडोक के अनुसार उन्होंने मामले में भारतीय विदेश मंत्रालय से संपर्क करके हस्तक्षेप करने की अपील की है। चंडोक ने कहा कि उन्हें अफगान हिंदू-सिख समुदाय ने इस वारदता की जानकारी है। उन्होंने बताया कि अगवा किए गए नागरिक का नाम बंसरी लाल अरेन्दे है और उनकी उम्र 50 वर्ष है। सोमवार सुबह अज्ञात लोगों ने करीब आठ बजे उनका अपहरण किया।
चंडोक ने बताया कि बंसरी लाल फामार्स्युटिकल उत्पादों (Pharmaceutical Products) के व्यवसायी हैं और वारदात के समय वह अपने कर्मचारियों के साथ अपनी दुकान पर सामान्य दिनचर्या में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि बंसरी लाल को उसके कर्मचारियों के साथ अगवा किया गया था, लेकिन उसके कर्मचारी किसी तरह भागने में सफल रहे। अपहरणकर्ताओं ने उन्हें बेरहमी से पीटा है।
चंडोक के अनुसार बंसरी लाल का परिवार दिल्ली में रहता है। उन्होंने बतायाकि कि स्थानीय समुदाय संबंधित अधिकारियों के साथ संपर्क में है और स्थानीय जांच एजेंसियों ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है। चंडोक के अनुसार उनके दोस्तों का कहना है कि बंसरी लाल का पता लगाने के लिए दिन में तलाशी ली गई। चंडोक ने बताया कि उन्होंने मामले के संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को सूचित कर दिया गया है और इस संबंध में तत्काल हस्तक्षेप और सहायता का अनुरोध किया गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=YTMR9mCzZGY