US Job Layoff: जैक डोर्सी (Jack Dorsey) ने अपनी कंपनी ब्लॉक से 4 हजार कर्मचारियों को निकालकर एआई-आधारित छंटनी (AI Based Sorting) की एक नई लहर शुरू कर दी है.
जैक डोर्सी ने 4 हजार कर्मचारियों को निकालने का लिया बड़ा फैसला
Viral Layoff List: जैक डोर्सी (Jack Dorsey) और उनकी कंपनी ब्लॉक (Block Inc.) वर्तमान में अमेरिका में बड़े पैमाने पर हो रही छंटनी और एआई (AI) विवाद को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है. दरअसल, 27 फरवरी 2026 को डोर्सी ने एक चौंकाने वाली घोषणा की, जिसमें उन्होंने अपनी कंपनी के लगभग 4 हजार कर्मचारियों निकालने का एक बेहद ही हैरान करने वाला फैसला लिया है.
एआई को बताई मुख्य वजह
अन्य कंपनियों के विपरीत, जिन्होंने छंटनी के लिए आर्थिक मंदी को जिम्मेदार ठहराया, डोर्सी ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि ‘इंटेलिजेंस टूल्स’ (AI) की वजह से अब कम लोगों के साथ बेहतर काम किया जा सकता है.
‘कंपनियां कर रही हैं देरी’
तो वहीं, डोर्सी ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि एआई की वजह से वर्कफोर्स कम करने के फैसले में ब्लॉक ‘जल्दी’ नहीं है, बल्कि बाकी कंपनियां ‘लेट’ हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ उनके इस बयान को भविष्य में अन्य कंपनियों द्वारा की जाने वाली एआई-आधारित छंटनी के संकेत के रूप में भी फिलहाल देखा जा रहा है.
मुनाफे के बावजूद छंटनी
हालांकि, विवाद का एक बड़ा कारण यह भी बताया जा रहा है कि ब्लॉक घाटे में नहीं है. डोर्सी ने खुद स्वीकार किया कि ‘बिजनेस मजबूत है और प्रॉफिट बढ़ रहा है’, फिर भी एआई स्ट्रक्चर में फिट होने के लिए इतनी बड़ी कटौती की जा रही है.
जैक डोर्सी ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि बार-बार छंटनी करने से कर्मचारियों का मनोबल तेजी से गिरता चला जाता है. ऐसे में कर्मचारी अपने अंदर से आत्मविश्वास को पूरी तरह से खत्म कर देते हैं. जिसकी वजह से उन्होंने एक ही बार में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया है.
तो वहीं, दूसरी तरफ बाजार ने उनके इस फैसले का स्वागत किया और ब्लॉक के शेयरों में 20 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला. जिससे विशेषज्ञों के बीच यह बहस छिड़ गई है कि क्या अब एआई का इस्तेमाल इंसानी नौकरियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए किया जा रहा है.
Mehak Pari Fight News: अश्लील कंटेंट बनाने को लेकर चर्चा में आईं महक और परी…
Jharkhand Protest News: रामगढ़ ज़िले में स्थित पतरातू में इस समय एक बड़ा जन-आंदोलन चल…
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पैपराजी ने…
Banke Bihari Temple New Rules: VIPs के साथ आने वाले निजी गार्डों के प्रवेश पर…
Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह…
उत्तर प्रदेश के बागपत में एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां…