<
Categories: विदेश

यमन तट पर भीषण समुद्री हादसा, 10 लाख भेड़ों से लदा जहाज पलटा, तबाही का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

यमन के तट के पास एक बड़ा मालवाहक जहाज (Large Cargo Ship) असंतुलित होकर समुद्र में पलट गया, जिसमें 10 लाख से अधिक भेड़ें (Sheep) लदी हुई थीं, जिसका वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Viral) हो रहा है.

Yemen Cargo Ship Incident: यमन के तटीय क्षेत्र में एक हृदय विदारक समुद्री दुर्घटना सामने आई है, जिसने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और पशु कल्याण संगठनों को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, एक विशाल मालवाहक जहाज, जो खाड़ी देशों (Gulf Countries) को पशुओं की आपूर्ति करने के मिशन पर था, जहां, यमन के पास गहरे समुद्र में अनियंत्रित होकर पलट गया. लेकिन, शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इस जहाज पर लगभग दस लाख से अधिक भेड़ें लदी हुई थीं. इसके साथ ही यह हादसा उस समय हुआ जब जहाज अपनी मंजिल की तरफ तेजी से आगे  बढ़ रहा था, लेकिन अचानक आए तकनीकी व्यवधान या असंतुलन के की वजह से चालक दल इसे संभाल नहीं सका.

तो वहीं, दुर्घटना के तुरंत बाद समुद्र में चारों तरफ बेजुबान जानवरों के शव तैरते हुए पाए गए. हालांकि, चालक दल के सदस्यों को बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में मौजूद भेड़ों को बचा पाना लगभग असंभव हो चुका था. तो वहीं, इस घटना ने एक बार फिर से समुद्री रास्तों से होने वाले लाइव स्टॉक (जीवित पशु) व्यापार के सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिसपर विशेषज्ञों ने जानकारी देते हुए कहा कि समुद्र की लहरों का दबाव और जहाज पर लदे पशुओं का भार इस बड़े हादसे की मुख्य वजह हो सकता है. 

क्षमता से अधिक बोझ और पर्यावरणीय संकट

स्थानीय मीडिया और समुद्री विशेषज्ञों ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि  प्रारंभिक जांच इस तरफ इशारा कर रही है कि जहाज अपनी निर्धारित क्षमता से कहीं ज्यादा वजन ढो रहा था. खाड़ी देशों में मांस की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ज्यादातर इन जहाजों में पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है, जिससे उनके डूबने का जोखिम पहले के मुताबिक अधिक बढ़ जाता है. तो वहीं,  इस हादसे के बाद यमन के तटीय पारिस्थितिकी तंत्र पर भी गहरा संकट मंडरा रहा है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में जैविक अवशेष समुद्र के पानी को पूरी तरह से प्रदूषित कर सकते हैं.

यहां देखें वायरल वीडियो

अंतरराष्ट्रीय बचाव एजेंसियां कर रहे स्थिति की निगरानी

यमन के अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय बचाव एजेंसियां स्थिति की निगरानी करने में जुटे हुए हैं.  यह हादसा न केवल एक बड़ा आर्थिक नुकसान है, बल्कि उन हजारों बेजुबान जानवरों के प्रति क्रूरता का भी एक उदाहरण पेश करता है जिन्हें असुरक्षित परिस्थितियों में ले जाया जा रहा था.

लेकिन, खाड़ी देशों की तरफ जाने वाले इस ‘मौत के जहाज’ ने वैश्विक स्तर पर पशु निर्यात कानूनों को और सख्त बनाने की मांग तेज कर दी है. आने वाले दिनों में ब्लैक बॉक्स और जहाज के मलबे की जांच से दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है जताई जा रही है. 

Darshna Deep

Recent Posts

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST