Israel Iran War: ईरान का सनसनीखेज दावा! नतांज परमाणु केंद्र पर हुआ बड़ा हमला? IAEA प्रमुख के बयान और ईरान के आरोपों के बीच छिड़ी जंग. क्या सच में परमाणु तबाही का खतरा है? पढ़ें...
Israel Iran War: विएना में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के मुख्यालय में सोमवार को तनावपूर्ण स्थिति देखी गई. ईरान के राजदूत रजा नजफी ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों ने ईरान के नतांज संवर्धन केंद्र (Natanz enrichment facility) को निशाना बनाया है. नजफी का यह बयान IAEA के प्रमुख राफेल ग्रॉसी के आकलन से बिल्कुल अलग है. ग्रॉसी ने कहा कि अब तक एजेंसी के पास ऐसे कोई संकेत नहीं हैं कि ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला हुआ है. दूसरी ओर, नजफी ने संवाददाताओं से कहा, ‘उन्होंने कल फिर से ईरान के शांतिपूर्ण और सुरक्षित परमाणु ठिकानों पर हमला किया. उनका यह तर्क कि ईरान परमाणु हथियार बनाना चाहता है, सरासर झूठ है.’
जब पत्रकारों ने नजफी से पूछा कि वह किस केंद्र की बात कर रहे हैं, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से नतांज का नाम लिया. यह केंद्र राजधानी तेहरान से लगभग 220 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. यहाँ जमीन के ऊपर और नीचे कई प्रयोगशालाएं हैं जहाँ यूरेनियम को समृद्ध (enrich) किया जाता है. युद्ध से पहले, यहाँ 60% तक यूरेनियम समृद्ध किया जा रहा था, जो हथियार बनाने के स्तर (90%) के बहुत करीब है.
IAEA प्रमुख ग्रॉसी ने बताया कि वे ईरान के परमाणु अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन युद्ध के कारण संचार ठप होने की वजह से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है।
ग्रॉसी ने सैन्य संयम बरतने की चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान और आसपास के देशों में कई चालू परमाणु संयंत्र और रिसर्च रिएक्टर हैं। अगर इन पर हमला होता है, तो परमाणु सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। राहत की बात यह है कि पड़ोसी देशों में अभी तक रेडिएशन (विकिरण) के स्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी गई है।
ट्रम्प पर तीखा हमला
ईरानी राजदूत नजफी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘अमेरिका दूसरे देशों पर हमला करने के लिए धोखे और गलत सूचनाओं का सहारा लेता है. ट्रम्प खुद को शांतिदूत दिखाने की कोशिश करते हैं और नोबेल शांति पुरस्कार की चाह रखते हैं, लेकिन उनकी शांति की बातें भी झूठ हैं। नजफी ने इन हमलों को अवैध, आपराधिक और क्रूर बताते हुए IAEA के सदस्य देशों से इसकी कड़ी निंदा करने की मांग की।
Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…
CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…
Today Weather News 13 April 2026: किसानों के लिए टेंशन की बात यह है कि…
Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…