<
Categories: विदेश

Iran Attack Amazon: ईरान के हमले से हिला Amazon, अब इन 18 कंपनियों पर मंडरा रहा खतरा! IRGC की खुली चेतावनी

ईरान ने बहरीन में Amazon के ठिकानों पर हमला कर टेक जगत में खलबली मचा दी है. आखिर क्यों गूगल और एप्पल जैसी 18 दिग्गज कंपनियां भी ईरान की हिट लिस्ट में हैं? जानें क्या है मामला...

Iran-Israel War: बहरीन की राजधानी मनामा के पास हमाला में स्थित बहरीन टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी के मुख्यालय पर ईरान द्वारा किए गए एक हमले के बाद अमेज़न का क्लाउड कंप्यूटिंग ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. ईरान अब खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार निशाना बना रहा है. Batelco बहरीन की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और यही अमेज़न वेब सर्विसेज (AWS) के सर्वर और इन्फ्रास्ट्रक्चर की मेजबानी करती है.

क्या हुआ था?

बहरीन के गृह मंत्रालय ने दिन की शुरुआत में बताया कि सिविल डिफेंस की टीमें एक कंपनी के ठिकाने पर लगी आग को बुझाने में जुटी हैं. अधिकारियों के अनुसार यह आग हमले की वजह से लगी थी. यह हमला ठीक उसी के अगले दिन हुआ जब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने चेतावनी दी थी कि अगर उनके और नेताओं की हत्याएं बंद नहीं हुईं तो वे एप्पल, गूगल और मेटा जैसी दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाएंगे.

ईरान का क्या आरोप है?

रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का कहना है कि अमेरिकी सरकार और ये टेक कंपनियां उनके शीर्ष अधिकारियों को निशाना बनाने की साजिशों में शामिल हैं. उनके बयान के अनुसार, ‘ये टेक कंपनियां हत्या के लक्ष्यों को डिजाइन करने और उन्हें ट्रैक करने में मुख्य भूमिका निभाती हैं. जो कंपनियां आतंकवादी साजिशों में सक्रिय रूप से भाग लेंगी, उन्हें हर एक हत्या के बदले जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.’

ईरान के निशाने पर कौन-सी कंपनियां हैं?

ईरान ने कुल 18 कंपनियों की लिस्ट जारी की है जिन्हें गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई है. इनमें एप्पल, गूगल, मेटा (फेसबुक/इंस्टाग्राम), माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल, ओरेकल, टेस्ला (इलेक्ट्रिक कार कंपनी), पैलेंटियर (एनालिटिक्स फर्म), एनवीडिया (चिप दिग्गज)  शामिल हैं.

ईरान ने यह साफ नहीं किया कि ये हमले कहां होंगे लेकिन उन्होंने क्षेत्रीय देशों के निवासियों को इन  कंपनियों के ठिकानों से दूर रहने की चेतावनी दी है. गौरतलब है कि मार्च की शुरुआत में भी अमेज़न ने जानकारी दी थी कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में उसके दो डेटा सेंटरों पर ड्रोन से सीधे हमले हुए थे और बहरीन में भी एक डेटा सेंटर को पास में हुए हमले के कारण नुकसान पहुँचा था.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST