Hindi News / International / Iran Israel War If They Fight Our Festivals Will Be Ruined How Much Will The Iran Israel War Affect India

लड़ें वो दोनों त्‍योहार खराब हो हमारा! ईरान-इजरायल युद्ध से भारत पर कितना पड़ेगा इसका असर?

Iran Israel War: ईरान ने मंगलवार को दर्जनों मिसाइलें दागकर इजराइल पर युद्ध का ऐलान कर दिया है। हालांकि यह युद्ध हजारों किलोमीटर दूर लड़ा जा रहा है, लेकिन इसका सीधा असर भारत और उसके लोगों पर देखने को मिलेगा।

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज़), Iran Israel War: दुनिया दो बड़े खतरो से इस समय गुजर रहा है वो खतरा कोई और नहीं बल्कि रूस-यूक्रेन और इजराइल-हमास के बीच का युद्ध है जो अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके बाद अब इसमे ईरान भी कूद पड़ा है। ईरान ने मंगलवार को दर्जनों मिसाइलें दागकर इजराइल पर युद्ध का ऐलान कर दिया है। हालांकि यह युद्ध हजारों किलोमीटर दूर लड़ा जा रहा है, लेकिन इसका सीधा असर भारत और उसके लोगों पर देखने को मिलेगा। आपको वह स्थिति तो याद ही होगी जब करीब ढाई साल पहले रूस और यूक्रेन में टकराव हुआ था। कैसे कच्चे तेल की कीमतें आसमान पर पहुंच गई थीं। इस बार भी ऐसे ही हालात होने की उम्मीद है।

बता दें कि, इजराइल तकनीक के क्षेत्र में आगे है, जबकि ईरान बड़ा तेल उत्पादक है। यह ठीक है लेकिन भारत के लिए बुरी बात यह है कि दोनों देशों के साथ उसके बड़े व्यापारिक रिश्ते हैं। जाहिर है कि अगर इन दोनों देशों में टकराव हुआ तो इसका असर भारत और उसकी अर्थव्यवस्था के साथ-साथ आम आदमी पर भी पड़ना तय है। सोने की कीमतों में असमान उछाल आ सकता है और इसका सीधा असर हमारे आने वाले त्योहारों धनतेरस और दिवाली पर भी देखने को मिलेगा।

किस धर्म के लोग सबसे ज्यादा अपना रहे इस्लाम धर्म? आंकड़ा देख हिंदुओं के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Iran Israel War

भारत के व्यापार पर बढ़ेगी मुश्किलें 

आपको पता ही है कि, भारत पहले से ही लाल सागर में तनाव से परेशान था और समुद्री रास्ते से उसका व्यापार प्रभावित हो रहा था। अब ईरान और इजरायल के बीच पूर्ण युद्ध शुरू होने के बाद यह रास्ता और भी मुश्किल हो सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत-मध्य पूर्व और यूरोप के बीच बनने वाले आर्थिक गलियारे (IMEC) का एजेंडा भी अटक सकता है। इस परियोजना से स्वेज नहर पर भारत की निर्भरता कम होगी। मौजूदा हालात में भारत की शिपिंग लागत बढ़ सकती है।

इजराइल या फिर ईरान कौन है PM मोदी का सबसे करीबी? जानिए दोनों के में से किसको चुनेगा भारत

भारत के आयात पर भी पड़ेगा असर 

भारत ईरान से तेल आयात करते हैं, जिस पर असर जरूर पड़ेगा। जिस दिन ईरान ने इजरायल पर मिसाइल दागी, वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत 4 फीसदी बढ़ गई। यह तो बस शुरुआत है, अगर हालात और बिगड़े तो यह कीमत 150 से 200 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती है। जाहिर है कि 85 फीसदी कच्चा तेल आयात करने वाले भारत के आयात बिल पर बोझ बढ़ना तय है।

सोने और शेयरों पर भी पड़ सकता है असर

बता दें कि, ईरान-इजराइल युद्ध का असर सिर्फ तेल पर ही नहीं दिखेगा। अगर यह युद्ध लंबे समय तक जारी रहा तो सोना महंगा हो जाएगा और शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिलेगी। दरअसल, वैश्विक बाजार में अस्थिरता आते ही अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिलनी शुरू हो गई है। इसका असर आपको कल भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिलेगा। अब अगर बाजार में गिरावट आती है तो निवेशक सोने की तरफ भागेंगे। अगर वैश्विक बाजार में सोने की कीमत बढ़ती है तो त्योहारों के समय आपको महंगा सोना-चांदी खरीदना पड़ सकता है। जाहिर सी बात है कि दोनों देशों के बीच यह जंग हमारे त्योहारों को खराब कर सकती है।

इजराइल या फिर ईरान कौन है PM मोदी का सबसे करीबी? जानिए दोनों के में से किसको चुनेगा भारत

Tags:

indianewsiran-israel war
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue