<
Categories: विदेश

Iran-US Attack: अमेरिका-ईरान में फिर छिड़ी जंग! लारक द्वीप पर अमेरिका का बड़ा हमला, ईरान ने भी किया खौफनाक पलटवार

Iran-US Attack: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच US सेना ने लारक द्वीप पर हमला कर दो लॉन्च सिस्टम तबाह कर दिए, जिसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी एयर बेस पर मिसाइलें दागीं.

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के ठीक बाद अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के पास स्थित लारक द्वीप पर बड़ा हमला कर दिया. अमेरिका का दावा है कि ईरानी सेना एक बड़ी कार्रवाई की फिराक में थी, जिसे वक्त रहते नाकाम कर दिया गया. वहीं, इस एयरस्ट्राइक के बाद बौखलाए ईरान ने भी अमेरिका को अंजाम भुगतने और विनाशकारी पलटवार की खुली चुनौती दे दी है.

जानिए आखिर लारक द्वीप पर उस वक्त क्या हुआ और कैसे इस एक हमले ने खाड़ी क्षेत्र में फिर से महायुद्ध के हालात पैदा कर दिए हैं.

ईरान का पलटवार और अमेरिका की नाकेबंदी

ईरानी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जॉर्डन में अमेरिकी एयर बेस, किंग हुसैन और अल-अज्रक के तकनीकी ढांचे और फाइटर जेट ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं. हालांकि, समाचार एजेंसी ‘अल अरबिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्डन के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन ईरानी मिसाइलों को रास्ते में ही मार गिराया.

यह पलटवार लारक द्वीप पर हुए अमेरिकी हमले के बाद देखने को मिला है. लारक द्वीप पर अमेरिकी हमले दो लहरों में हुए, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं.

दूसरी ओर, अमेरिकी सेंटकॉम (CENTCOM) ने साफ किया है कि ईरान के खिलाफ उसकी समुद्री नाकेबंदी जारी है. सेंटकॉम के अनुसार, रविवार तक अमेरिकी सेना ने नाकेबंदी लागू करने के लिए 83 व्यावसायिक जहाजों के रास्ते बदले, 3 को बेअसर किया और 2 जहाजों पर बोर्डिंग करके जांच की.

IRGC की चेतावनी और आर्थिक तनाव

इस घटना के बाद IRGC ने एक बयान जारी कर सख्त चेतावनी दी है और हमले का बदला लेने की बात कही है. IRGC के प्रवक्ता हुसैन मोहेब्बी ने अमेरिकी कार्रवाई को बड़ी भूल करार दिया.

हुसैन मोहेब्बी ने कहा, ‘आर्थिक युद्ध के बीच अमेरिकी प्रशासन का यह कदम एक घातक रणनीतिक गलती है. दुश्मन को इस गलतफहमी का खामियाजा सैन्य और आर्थिक दोनों मोर्चों पर भुगतना पड़ेगा.’

गौर करने वाली बात यह है कि यह सैन्य टकराव अमेरिकी खजाना मंत्री स्कॉट बेसेट द्वारा 24 अगस्त को ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट की घोषणा के बाद हुआ है. इस अभियान का मकसद ईरान के वैश्विक वित्तीय नेटवर्क और कमाई के स्रोतों को पूरी तरह से काटना है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST